Basant Panchami 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ मास का विशेष महत्व है, जिस दौरान बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी बसंत पंचमी को मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती को ज्ञान, शिक्षा, वाणी और कला की देवी माना जाता है।
माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मां सरस्वती की विशेष कृपा होती है, वो बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं। साथ ही साधक की कला के क्षेत्र में नाम कमाने की संभावना बढ़ जाती है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के साथ-साथ वसंत ऋतु के आगमन का जश्न भी मनाया जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में पता चलेगा।
2025 में कब है बसंत पंचमी?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार पंचमी तिथि का आरंभ 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 3 फरवरी 2025 को प्रात: काल 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। देश के कई राज्यों में बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी आदि के नामों से भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: स्वराशि कर्क में बैठे चंद्रमा चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, दूर होंगी सभी परेशानियां!
2 फरवरी 2025 के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 7:10
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 05:33 से लेकर 06:21 मिनट तक
- सरस्वती पूजा का मुहूर्त- प्रात: काल 07:09 से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक
- मध्याह्न का क्षण- दोपहर 12:35
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:18 से लेकर 01:02 मिनट तक
बसंत पंचमी की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें।
- मंदिर में एक चौकी रखें। उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। कपड़े के ऊपर मां सरस्वती की मूर्ति या फोटो स्थापित करें।
- मूर्ति या फोटो को गंगाजल से स्नान कराएं।
- देवी को धूप, दीप, फल, पीले फूल और पीली मिठाई आदि का भोग लगाएं। इस दौरान मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करें।
- अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-बृहस्पति गोचर से इस राशि के लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 90 दिनों तक रहना होगा सतर्क!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
15 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
16 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
19 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
23 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines