Barsana Lathmar Holi 2026: बरसाना की लठमार होली देखने के लिए कैसे और कितने दिन पहले जाएं? जानें किन-किन बातों पर दें ध्यान

Barsana Lathmar Holi 2026 Date & Schedule: क्या आप भी ब्रज यानी मथुरा-वृंदावन में लठमार होली खेलने जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो यहां जानें कि आप बरसाना व नंदगांव कैसे जा सकते हैं. साथ ही आपको ये जानने को मिलेगा कि कितने दिन पहले ब्रज की होली देखने के लिए जाना सही रहता है.

Barsana Lathmar Holi 2026

Credit- Meta AI

Barsana Lathmar Holi 2026 Date & Schedule: हर साल देशभर में बहुत ही धूमधाम से रंगों का पर्व होली का उत्सव मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 4 मार्च 2026 को रंगों वाली होली खेली जाएगी, जबकि 3 मार्च को शाम के समय होलिका दहन होगा. हालांकि, ब्रज में केवल एक दिन नहीं बल्कि 40 दिन तक होली का जश्न मनाया जाता है. यहां की होली भगवान कृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी है और उन्हीं को समर्पित है. देश ही नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग हर साल ब्रज की होली देखने के लिए आते हैं.

विज्ञापन

ब्रज परंपरा के अनुसार, इस बार 25 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना में लड्डू होली और 26 फरवरी को लठमार होली खेली जाएगी, जबकि 27 फरवरी को मथुरा के नंदगांव में लठमार होली खेली जाएगी. यदि आप भी ब्रज में लठमार होली खेलने के लिए जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि वहां कितने दिन पहले और कैसे जाएं.

विज्ञापन

ब्रज कितने दिन पहले जाएं?

ब्रज की लठमार होली देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग वृंदावन पहुंचते हैं. ऐसे में होली से तीन-चार दिन पहले ही यहां जाना ठीक रहेगा. अगर आप फूलों की होली देखने के लिए यहां जा रहे हैं तो 1 या 2 मार्च को ही वृंदावन पहुंच जाएं. वहीं, लठमार होली देखने के लिए 23 या 24 मार्च को ही ब्रज पहुंचना सुविधाजनक व सुरक्षित रहेगा.

ब्रज कैसे जाएं?

बता दें कि वृंदावन या मथुरा से बरसाना करीब 45 से 50 किलोमीटर दूर है. यहां पर आप सड़क से रिक्शा या बस से डेढ़ से 2 घंटे में पहुंच सकते हैं, लेकिन होली के दिन ट्रैफिक और भीड़ को देखते हुए एक घंटे पहले ही घर से निकलना सही रहेगा. यदि आप दिल्ली से बरसाना जा रहे हैं तो आपको करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जिसके लिए बस, टैक्सी या खुद का वाहन बेस्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

ब्रज के सबसे नजदीक एयरपोर्ट कौन सा है?

ब्रज यानी मथुरा-वृंदावन के सबसे नजदीक अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डा है, जो कि दिल्ली में है. यहां से ब्रज की दूरी लगभग 150 से 170 किलोमीटर है.

विज्ञापन

ब्रज के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन कौन सा है?

ब्रज के सबसे नजदीक मथुरा जंक्शन और वृंदावन रेलवे स्टेशन हैं. वृंदावन के सबसे करीब वृंदावन रेलवे स्टेशन है, जो मात्र 5.3 किमी दूर है. वहीं, मथुरा जंक्शन से वृंदावन 15 से 16 किलोमीटर दूर है.

ब्रज यात्रा के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान

  • होटल व टैक्सी की बुकिंग पहले ही करा लें.
  • अपनी कीमती चीजों की सुरक्षा पर खास ध्यान दें.
  • मंदिरों और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए गए हर एक निर्देश का पालन करें.
  • अकेले यात्रा करने की जगह समूह में मंदिरों के दर्शन करें.
  • समय से पहले ही यात्रा के लिए घर से निकलें.
  • पानी, स्नैक्स और फर्स्ट एड किट हमेशा अपने साथ रखें.
  • मंदिरों में पारंपरिक और आरामदायक कपड़े पहनें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ