---विज्ञापन---

Religion angle-right

Holi 2026: एक दिन के होली के त्योहार को ब्रज में 40 दिन तक क्यों मनाया जाता है? जानें कारण और इस साल का कैलेंडर

Braj Holi Calendar 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन ब्रज में केवल एक दिन नहीं बल्कि 40 दिन तक होली का जश्न देखने को मिलता है. क्या आपने कभी इसके कारण के बारे में सोचा है? आखिर क्यों ब्रज में 40 दिन तक होली की धूम देखने को मिलती है? आज यहां पर आपको होली के पर्व से जुड़े इन्हीं सभी सवालों के जवाब मिलेंगे.

---विज्ञापन---

Braj Holi Calendar 2026: होली को रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है, जिसकी धूम देश ही नहीं विदेश में भी देखने को मिलती है. खासकर, भगवान श्री कृष्ण की भूमि मथुरा, बरसाना, वृंदावन, गोकुल और नंदगांव में होली काफी धूमधाम से मनाई जाती है. यहां एक या दो दिन नहीं, बल्कि 40 दिन तक इसका जश्न देखने को मिलता है. लोग दूर-दूर से यहां पर होली खेलने के लिए आते हैं. इन 40 दिन में रंगों के अलावा लड्डू, फूलों और लठ आदि से होली खेली जाती है, जिन सभी का अपना इतिहास और धार्मिक महत्व है.

ब्रज में 40 दिन तक क्यों मनाई जाती है होली?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने सबसे पहले माघ माह की शुक्ल पक्ष की पांचवीं तिथि को राधा रानी के साथ होली खेली थी, जिस दिन बसंत पंचमी का त्योहार था. ऐसे में हर साल बसंत पंचमी से ब्रज में 40 दिन तक मनाई जाने वाली होली की शुरुआत हो जाती है. इस दिन सबसे पहले देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाया जाता है, जिसके बाद ब्रजवासी आपस में होली का जश्न मनाते हैं.

---विज्ञापन---

इसके बाद कृष्ण जी ने राधा रानी, गोपियों और गांव वालों के साथ कुल 40 दिन तक होली का त्योहार मनाया था. इसी परंपरा को जीवंत रखते हुए ब्रजवासी आज भी पूरे 40 दिन तक होली का त्योहार मनाते हैं.

ब्रज की होली का कैलेंडर

  • 24 फरवरी 2026, मंगलवार: फाग आमंत्रण महोत्सव और लड्डू की होली, नंदगांव (राधा रानी मंदिर)
  • 25 फरवरी 2026, बुधवार: लड्डू की होली, बरसाना
  • 26 फरवरी 2026, गुरुवार: लठमार होली, बरसाना
  • 27 फरवरी 2026, शुक्रवार: लठमार होली, नंदगांव
  • 28 फरवरी 2026, शनिवार: फूलों की होली और विधवाओं की होली, वृंदावन
  • 1 मार्च 2026, रविवार: छड़ी-मार होली, गोकुल
  • 2 मार्च 2026, सोमवार: रमण रेती होली, गोकुल
  • 3 मार्च 2026, मंगलवार: होलिका दहन, मथुरा और वृंदावन
  • 4 मार्च 2026, बुधवार: होली (रंगों की), मथुरा और वृंदावन
  • 5 मार्च 2026, गुरुवार: हुरंगा होली, दाऊजी मंदिर
  • 6 मार्च 2026, शुक्रवार: हुरंगा होली, बलदेव

ये भी पढ़ें- कैसे हुआ था देवताओं के सेनापति भगवान ‘कार्तिकेय’ का जन्म? जानें शिव जी की तीसरी आंख से क्या है संबंध

---विज्ञापन---

2026 में कब है होली?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में देश में ही नहीं विदेश में भी 4 मार्च, वार बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी. हालांकि, इससे एक दिन पहले 3 मार्च 2026 को होलिका दहन होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2026 12:36 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola