Banke Bihari Temple: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। खासतौर पर मथुरा में आपको श्रीकृष्ण के विभिन्न मंदिर देखने को मिल जाएंगे, जिनका रहस्य आज भी इतिहास के पन्नों में गुम है। वृंदावन के मथुरा में बांके बिहारी जी का मंदिर स्थित है, जो विभिन्न रहस्यों से भरा हुआ है। यहां बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए देश से ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। माना जाता है कि बांके बिहारी अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।
बांके बिहारी मंदिर में एक भी घंटी नहीं है। यहां तक कि यहां पर घंटी बजाने की इजाजत भी नहीं है। मंदिर परिसर में ऊंची आवाज में आरती भी नहीं की जाती है। इसके अलावा समय-समय पर बांके बिहारी के सामने पर्दा कर दिया जाता है। आज हम आपको इसी के पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों बांके बिहारी मंदिर में घंटी नहीं बजाई जाती है।
इस कारण मंदिर में नहीं है एक भी घंटी
पौराणिक कथाओं के अनुसार, बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण बाल स्वरूप में विराजमान हैं। जिस प्रकरा छोटे बच्चे के आसपास तेज आवाज में बात नहीं की जाती है, क्योंकि वो आवाज से डरने लगता है। ठीक उसी प्रकार इस मंदिर में बांके बिहारी का ध्यान बच्चे की तरह रखा जाता है।
माना जाता है कि यदि बांके बिहारी मंदिर में घंटियां होंगी, तो उनकी आवाज से भगवान को परेशानी हो सकती है। केवल इसी वजह से मंदिर में घंटियां नहीं लगाई गई हैं। इसके अलावा तेज-तेज बोलने और आरती करने की भी मंदिर परिसर में मनाही है। बता दें कि लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा का पालन मंदिर में आने वाला हर भक्त सच्चे मन से करता है। आज तक किसी भी भक्त ने इस परंपरा को तोड़ा नहीं है।
ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की मेहरबानी से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-कारोबार में तरक्की के योग!
बांके बिहारी मंदिर से जुड़े रहस्य
बता दें कि बांके बिहारी का मंदिर रहस्यों से घिरा हुआ है। बांके बिहारी मंदिर में साल में केवल एक बार लड्डू गोपाल जी के जन्मदिन पर मंगला आरती होती है। लड्डू गोपाल जी के जन्मदिन के दिन ही सिर्फ भगवान बांके बिहारी जी के चरणों, बांसुरी और मुकुट के दर्शन होते हैं। इसके अलावा बांके बिहारी के सामने समय-समय पर पर्दा किया जाता है, ताकी वो किसी भक्त से मोहित होकर उनके साथ न चले जाएं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 16 दिन तक ये 3 राशियां राजसी ठाट-बाट से जिएंगी जिंदगी! बुध ने किया स्वराशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
12 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
15 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
22 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines