Baisakhi 2026: बैसाखी का पर्व सिख समुदाय का खास त्योहार है. इस दिन सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. बैसाखी पर्व सिख समुदाय के नववर्ष के रूप में मनाया जाता है. हर साल बैसाखी 13 या 14 अप्रैल को मनाई जाती है. बैसाखी का पर्व खासकर पंजाब और हरियाणा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार बैसाखी की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. बैसाखी पर्व की सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है बैसाखी? (Baisakhi Kab Hai)
पंचांग के अनुसार, बैसाखी का पर्व सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते हैं उस समय मनाया जाता है. यह पर्व हमेशा 13 या 14 अप्रैल में से किसी दिन मनाया जाता है. इस दिन को मेष संक्रांति के नाम से भी जानते हैं. इस दिन नए सौर वर्ष की शुरुआत होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में करेंगे. इसी दिन यानी 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026: 9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए सटीक तारीख और उपाय
बैसाखी पर्व का महत्व (Baisakhi Ka Mahatva)
बैसाखी का संबंध सिख समुदाय के इतिहास से है. 13 अप्रैल 1699 को सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने इस दिन खालसा पंथ की नींव रखी थी. तभी से इस पर्व को सिख समुदाय के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं. इस दिन का खास महत्व है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बैसाखी के दिन सूर्य देव बारह राशियों की यात्रा पूर्ण कर मेष राशि प्रवेश करते हैं. यह पर्व पंजाब-हरियाणा के किसानों के लिए बेहद खास है. यह पर्व फसल से संबंधित माना जाता है. नई फसल के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है.
कैसे मनाएं बैसाखी पर्व? (How to Celebrate Baisakhi)
बैसाखी के दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है. इस दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में माथा टेकते हैं और अरदास लगाते हैं. इस दिन कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है. लोग नए रंग-बिरंगे कपड़े पहनत हैं और ढोल की थाप पर खूब थिरकते हैं. पुरुष भांगड़ा डांस करते हैं और महिलाएं पारंपरिक गिद्दा नृत्य करते हैं. गुरुद्वारों में विशाल लंगर का आयोजन किया जाता है. इस तरह से आप बैसाखी का पर्व मना सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines