Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम तो आपने सुना ही होगा। जो अपने दिव्य दरबार के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। वह दरबार भी लगाते हैं, जिसमें वो बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने जीवन को सफल बनाने के कई उपायों के बारे में भी बताया है।
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सोते समय अपने सिरहाने कुछ विशेष चीज रखता है, तो इससे उसके जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। साथ ही कुंडली में ग्रह भी शांत होते हैं, जिससे जीवन में उसके लिए सफलता के नए रास्ते खुलते चले जाते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जीवन में सफलता पाने के कई मूल मंत्रों के बारे में बताया है। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे-
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
लहसुन
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, सोते समय अपने बेड के पास लहसुन की कली रखना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इसके अलावा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
तुलसी के पत्ते
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि हर व्यक्ति को अपने सिरहाने सोते समय तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। इससे सोते समय डर नहीं लगता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
हल्दी
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग सोते समय अपने बेड के सिरहाने यानी पास हल्दी की एक गांठ रखते हैं। इससे उनकी कुंडली में नौकरी के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को सफलता पाने में जो परेशानियां आ रही होती हैं वह भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
1 रुपए का सिक्का
जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानी से परेशान हैं, उन्हें अपने बेड के सिरहाने ₹1 का सिक्का रखना चाहिए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो लोग सोते समय अपने बेड के सिरहाने पर 1 का सिक्का रखते हैं, धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
सौंफ
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, सोते समय बेड के सिरहाने सौंफ रखना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में जो राहु दोष होता है, उसका प्रभाव कम होने लगता है, जिससे उसे मानसिक शांति मिलती है।
ये भी पढ़ें- ये 5 आदतें आपको बना सकती हैं भिखारी! जानें क्या कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
8 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
11 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
12 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
13 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
16 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
17 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines