सोते समय बिस्तर पर जरूर रखें ये 5 चीजें, धीरेंद्र शास्त्री ने बताए सफलता के उपाय

Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar: क्या आप भी अपने करियर को लेकर परेशान हैं? क्या आप भी अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं? क्या लंबे समय से आपको भी धन की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप बागेश्वर धाम सरकार के पांच चमत्कारी उपायों को अपना सकते हैं।

Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar
विज्ञापन

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सोते समय अपने सिरहाने कुछ विशेष चीज रखता है, तो इससे उसके जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। साथ ही कुंडली में ग्रह भी शांत होते हैं, जिससे जीवन में उसके लिए सफलता के नए रास्ते खुलते चले जाते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जीवन में सफलता पाने के कई मूल मंत्रों के बारे में बताया है। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे-

विज्ञापन

विज्ञापन

लहसुन

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, सोते समय अपने बेड के पास लहसुन की कली रखना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इसके अलावा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी के पत्ते

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि हर व्यक्ति को अपने सिरहाने सोते समय तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। इससे सोते समय डर नहीं लगता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

हल्दी

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग सोते समय अपने बेड के सिरहाने यानी पास हल्दी की एक गांठ रखते हैं। इससे उनकी कुंडली में नौकरी के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को सफलता पाने में जो परेशानियां आ रही होती हैं वह भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

विज्ञापन

1 रुपए का सिक्का

जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानी से परेशान हैं, उन्हें अपने बेड के सिरहाने ₹1 का सिक्का रखना चाहिए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो लोग सोते समय अपने बेड के सिरहाने पर 1 का सिक्का रखते हैं, धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

सौंफ

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, सोते समय बेड के सिरहाने सौंफ रखना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में जो राहु दोष होता है, उसका प्रभाव कम होने लगता है, जिससे उसे मानसिक शांति मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ