Success Tips by Bageshwar Dham Sarkar: जीवन में हर कोई सफलता पाना चाहता है, लेकिन कई बार अपनी ही कुछ गलतियों की वजह से उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है। इसके अलावा कई बार कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने से भी व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। अगर आपको भी सफलता मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप बागेश्वर धाम सरकार के कुछ उपायों को अपना सकते हैं।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। इसी के साथ वह दरबार भी लगाते हैं, जहां वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बताते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जीवन में सफलता पाने के कई मूल मंत्रों के बारे में बताया है। आज हम आपको सफलता के 5 उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसे जीवन में बहुत जल्दी सफलता मिलती है। इसके अलावा उसके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। तो अगर आप भी अपनी कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए नियमित रूप से रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं।
सूर्य को जल चढ़ाएं
बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो भी व्यक्ति रविवार के दिन उगते सूरज को जल देता है, तो उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है।
मां लक्ष्मी की पूजा करें
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, सूर्य देवता की पूजा करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ होता है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा कुंडली में धन और सफलता के योग भी बनने लगते हैं।
पाठ करें
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सूर्यदेव की उपासना नहीं कर पाता है, तो उसे रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आपको भी नौकरी और कारोबार में सफलता हासिल करनी है तो रविवार के दिन सूर्य देवता की उपासना जरूर करें।
सूर्य देवता की उपासना करें
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना शुभ होता है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा उसकी सफलता में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
ये भी पढ़ें- ये 5 आदतें आपको बना सकती हैं भिखारी! जानें क्या कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
9 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
11 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
12 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
13 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
14 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
15 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines