Success Tips: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बताए सफलता हासिल करने के 5 उपाय

Success Tips by Bageshwar Dham Sarkar: क्या आप भी जीवन में बड़ा बनना चाहते हैं? क्या आप भी जिंदगी में नाम-पैसा और शोहरत कमाना चाहते हैं? लेकिन सफलता के रास्ते में आपको रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगर हां, तो आज हम आपको पांच ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपको सफलता मिलने में आसानी हो सकती है।

Success Tips by Bageshwar Dham Sarkar
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। इसी के साथ वह दरबार भी लगाते हैं, जहां वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बताते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जीवन में सफलता पाने के कई मूल मंत्रों के बारे में बताया है। आज हम आपको सफलता के 5 उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

विज्ञापन

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसे जीवन में बहुत जल्दी सफलता मिलती है। इसके अलावा उसके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। तो अगर आप भी अपनी कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए नियमित रूप से रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं।

सूर्य को जल चढ़ाएं

बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो भी व्यक्ति रविवार के दिन उगते सूरज को जल देता है, तो उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है।

विज्ञापन

मां लक्ष्मी की पूजा करें

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, सूर्य देवता की पूजा करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ होता है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा कुंडली में धन और सफलता के योग भी बनने लगते हैं।

विज्ञापन

पाठ करें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सूर्यदेव की उपासना नहीं कर पाता है, तो उसे रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आपको भी नौकरी और कारोबार में सफलता हासिल करनी है तो रविवार के दिन सूर्य देवता की उपासना जरूर करें।

सूर्य देवता की उपासना करें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना शुभ होता है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा उसकी सफलता में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ