Rajyog Tips by Bageshwar Dham Sarkar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में सारे ग्रह उच्च होते हैं तो उसे राजयोग के समान फायदा होता है। पहले के समय में जिस भी व्यक्ति की कुंडली में राजयोग होता था, तो माना जाता था कि वह राजा बनेगा। वहीं आज के समय में जिनकी कुंडली में राजयोग होता है तो माना जाता है कि वह देश के उच्च पदों पर विराजमान होगा। उसे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होगी। धन से लेकर सुखी परिवार तक उसकी हर ख्वाहिश पूरी होगी।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम तो आपने सुना ही होगा। जो अपने दिव्य दरबार के चलते आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि व्यक्ति अपनी कुंडली में कैसे राजयोग बना सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
सूर्य
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए आप रोजाना तांबे के लोटे से सूर्य देवता को जल अर्पित करें। इस दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण करें।
चंद्रमा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए आप अपने घर को हमेशा साफ रखें। इसके अलावा पानी को व्यर्थ बर्बाद न करें। वहीं जो लोग अपनी मां की सेवा करते हैं उनसे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।
मंगल
कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, जो लोग रविवार के दिन गेहूं के मोटे अनाज और गुड़ का चूरमा बनाकर खाते हैं, उन पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
बुध
कुंडली में बुध ग्रह को प्रबल करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। साथ ही विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो लोग बुध मंत्र का जाप करते हैं, उन पर हमेशा विष्णु देव की कृपा बनी रहती है।
गुरु
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, जिन लोगों को समाज में मान-सम्मान पाना है, वो अपने गुरु का आदर करें। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन तोते को चने की दाल खिलाना शुभ होता है।
शुक्र
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, जो लोग अपने पार्टनर का सम्मान करते हैं। उनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। इसलिए अपने पार्टनर का और अपने रिश्तों का हमेशा सम्मान करें। इसके अलावा शुक्रवार के दिन गाय को गेहूं खिलाएं और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी और सफलता के नए रास्ते आपके लिए खुलते चले जाएंगे।
शनि
जो लोग गरीबों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं, उन पर हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहती है। वहीं जिन लोगों के घर की पश्चिम दिशा हमेशा साफ रखती है उनकी कुंडली में शनि दोष नहीं होता है।
राहु
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दिव्या दरबार के दौरान बताया है कि जिस भी व्यक्ति की कुंडली में राहु 11वें ग्रह में होता है, तो वह उसके लिए शुभ होता है। उसके घर में शांति बनी रहती है। इसके अलावा उसे जीवन में सफलता भी बहुत जल्दी मिलती है। अगर आपको भी अपनी कुंडली में राहु को मजबूत करना है तो इसके लिए आप अपनी माता का सम्मान करें।
केतु
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं की कुंडली में केतु को मजबूत करने के लिए दही में रोटी को भिगोकर कुत्ते को खिलाना चाहिए। इसके अलावा केतु मंत्र का जाप करना भी शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- ये 5 आदतें आपको बना सकती हैं भिखारी! जानें क्या कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
10 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
12 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
12 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
14 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
15 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
16 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines