---विज्ञापन---

Religion

Holi पर वास्तु दोष कैसे दूर हों? बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बताए ये उपाय

Holi Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar: वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां कम होने लगती हैं। इसके अलावा उसे वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं वास्तु दोष से छुटकारा पाने के कुछ विशेष उपायों के बारे में।

Holi Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar: देशभर में कल होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले आज रात होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में जितना महत्व होली के पर्व का है। उतना ही महत्व होलिका दहन का भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन के दिन कुछ विशेष टोटके करने से घर में बरकत आती है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। आईए जानते हैं होलिका दहन के एक विशेष टोटके के बारे में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम तो आपने सुना ही होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। इसी के साथ वह बिना बताए लोगों की परेशानियां बता देते हैं। साथ ही उन्हें उनकी परेशानी का हाल भी बताते हैं। अपने दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है। जैसे की घर में सुख समृद्धि लाने के उपाय, वास्तु दोष से छुटकारा पाने के तरीके आदि-आदि। इसके अलावा उन्होंने होलिका दहन का एक विशेष टोटका भी बताया है जिसे अगर आप करते हैं तो आपके जीवन में आ रही समस्याएं मिनटों में छूमंतर हो सकती हैं। तो आईए जानते हैं उस विशेष टोटके के बारे में-

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

---विज्ञापन---

वास्तु दोष दूर करने के लिए क्या करें?

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, जिस भी व्यक्ति के घर में वास्तु दोष है। वह होलिका दहन के दिन मां होलिका की पूजा जरूर करें। इसी के साथ होलिका दहन की शाम होलिका की 11 बार परिक्रमा करें। फिर अगले दिन यानी होली पर प्रात: काल में उसी जगह पर जाकर होलिका की भस्म एक कपड़े में बांधकर अपने घर लेकर आए। फिर उस भस्म को अपने घर के हर एक कोने में छिड़क दें।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि जो भी व्यक्ति होली पर यह उपाय करता है इससे उसके घर का वास्तु दोष कम होने लगता है। इसके अलावा परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और धन का वास होता है।

---विज्ञापन---

होली दहन का शुभ समय क्या है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त केवल 1 घंटे 20 मिनट का है। आज रात आप 11 बजकर 13 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 33 मिनट के बीच होलिका दहन कर सकते हैं। अगर इस मुहूर्त में आप होलिका दहन करते हैं, तो इससे आपके घर में मौजूद सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। इसके अलावा आपके घर में बुरी शक्तियों का भी वास नहीं होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- होलिका दहन के लिए सवा घंटे तक का है शुभ मुहूर्त, जानें कब तक रहेगा भद्रा का साया

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 24, 2024 01:08 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola