हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

धीरेंद्र शास्त्री ने गिनाए 3 पाप, जो जीवनभर नहीं छोड़ते पीछा; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

Bageshwar Dham Sarkar Astro Tips: कभी-कभार व्यक्ति द्वारा अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनके कारण उन्हें पाप लगता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुछ पाप ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति का पीछा जिंदगीभर नहीं छोड़ते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

अपाहिज लोगों का मजाक उड़ाना

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र बताते हैं कि जो व्यक्ति बार-बार अपंग या अपाहिज व्यक्ति का मजाक उड़ाता है, उसे पाप भोगना पड़ता है। उसके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं, जिससे न चाहते हुए भी वह पीछा नहीं छुड़ा सकता है।

लोगों का मजाक उड़ाना

किसी हेल्थ इश्यू के कारण कभी-कभार कुछ लोगों का दिमाग उतना विकसित नहीं हो पता है, जितना की आम लोगों का होता है। इसी वजह से वह लोग दूसरों से अलग होते हैं। बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि जो लोग अल्प बुद्धि यानी कम अक्ल वाले लोगों का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें पाप लगता है। इसके अलावा यह पाप उनका जिंदगी भर पीछा भी नहीं छोड़ता है।

गरीब लोगों का मजाक उड़ाना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति गरीब या लाचार व्यक्ति का मजाक उड़ाता है, तो उसको पाप जरूर लगता है। बता दें कि हर एक व्यक्ति को इसी जन्म में अपने अच्छे और बुरे पाप के परिणामों को भोगना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें