कुंडली में पितृ दोष है तो दिखते हैं ये 5 संकेत, जानें क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

Pitra Dosh Signs By Bageshwar Dham Sarkar: अक्सर आपने सुना होगा कि जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है, उनके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आती ही रहती हैं। इसके अलावा उनके घर में कभी भी शांति नहीं रहती है। अगर आपको भी जानना है कि आपकी कुंडली में पितृ दोष है या नहीं, तो आइए जानते हैं पितृ दोष के संकेतों के बारे में।

Pitra Dosh Signs By Bageshwar Dham Sarkar
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है, उनके पूर्वज उनसे नाराज होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करवाना चाहिए। नहीं तो उन्हें इसके चलते बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। उनके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। घर में कभी बरकत नहीं होती है। हर समय क्लेश रहता है। हालांकि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता है, तो उसे कई संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं उन्हीं संकेतों के बारे में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी से।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथावाचक हैं। वो बिना बताए लोगों की समस्याओं को एक पर्चे पर लिख देते हैं और उन्हें उनकी परेशानी का समाधान भी देते हैं। इसी के साथ वह अपने दिव्य दरबार में हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पितृ दोष के संकेतों के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन

सीलन

बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि जिन लोगों के घर की दीवार हमेशा गीली रहती है। उन पर सीलन आती है व बार-बार पपड़ी झड़ती है, तो उनकी कुंडली में पितृ दोष होता है।

विज्ञापन

क्लेश

जिन लोगों के घर में हमेशा तनाव की स्थिति रहती है या फिर परिवार के सदस्य हर छोटी-छोटी बात पर लड़ते हैं। ऐसे में उनके घर के किसी सदस्य की कुंडली में पितृ दोष हो सकता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिन लोगों के पूर्वज उनसे नाराज होते हैं, उनके घर में कभी भी शांति नहीं रहती है।

जल टपकना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिनके घर के नलों में से हमेशा पानी टपकता रहता है, उनके पूर्वज उनसे नाराज होते हैं। परिवार के किसी भी सदस्य की कुंडली में जब पितृ दोष होता है, तो उनके घर के नल कभी भी सही नहीं रहते हैं।

विज्ञापन

वंश

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जब घर के बड़े-बुजुर्ग नाराज होते हैं। तो वो अपने वंश को आगे नहीं बढ़ने देते हैं।

विज्ञापन

डर

बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि जिन लोगों को अपने ही घर में डर लगता है या फिर जब वो घर में होते हैं, तो उन्हें घबराहट होती है। ऐसे में उनकी कुंडली में पितृ दोष हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ