धीरेंद्र शास्त्री ने बताया घर के इन 3 कोनों को हमेशा रखें साफ, नहीं तो हो सकती है धन की समस्या

Bageshwar Dham Sarkar Vastu Tips: क्या आप भी लंबे समय से पैसों की कमी से परेशान हैं? क्या आपके घर में भी हर समय क्लेश का वातावरण बना रहता है? अगर हां, तो कहीं आप भी तो यह तीन गलतियां नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपको बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में-

Bageshwar Dham Sarkar Vastu Tips
विज्ञापन

Bageshwar Dham Sarkar Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। माना जाता है कि घर में मौजूद हर एक चीज को अगर आप सही दिशा में रखते हैं, तो इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा परिवार वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। लेकिन आज हम आपको बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र द्वारा बताई गई उन तीन चीजों की सही दिशा के बारे में बताएंगे, जिनकी गलत जगह की वजह से न चाहते हुए भी आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र एक कथावाचक हैं। जो दिव्य दरबार भी लगाते हैं। जहां वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। कथा के दौरान वह हिंदू धर्म से जुड़े कई नियम-तरीके और उपायों के बारे में भी बताते हैं। आइए जानते हैं घर की उन 3 चीजों के बारे में, जिसे हमेशा साफ और सही दिशा में रखना चाहिए। नहीं तो व्यक्ति को पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

टंकी की दिशा

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र के अनुसार, घर में रखी पानी की टंकी व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख दोनों का कारण बन सकती है। घर की छत पर रखी टंकी को कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर टंकी को साफ करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

इस दिशा का संबंध अग्नि से होता है। अगर आप अग्नि के स्थान पर जल से जुड़ी कोई भी चीज रखते हैं तो इससे आपको और आपके पूरे परिवार वालों को हानि पहुंच सकती है। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी होता है, जिससे परिवार में वाद-विवाद होने लगते हैं।

वॉशरूम

बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि घर में अगर वॉशरूम उत्तर-पूर्व दिशा में होता है, तो इससे व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वॉशरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए।

विज्ञापन

कचरा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि घर में कभी भी कचरे को जमा नहीं करना चाहिए। इससे परिवार में दरिद्रता बढ़ सकती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में कभी भी गंदगी या फिर सामान बिखेरकर नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ