Astro Tips by Bageshwar Dham Sarkar: हिंदू धर्म में जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि अगर व्यक्ति उन नियमों का नियमित रूप से पालन करता है, तो उसके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक काम हो जाती हैं। आज हम आपको उन पांच कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से परिवार वालों की तरक्की नहीं होती है।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम तो आपने सुना ही होगा। जो आए दिन अपने दिव्य दरबार के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा वह हिंदू धर्म से जुड़े कई नियमों के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने उन सभी कारणों के बारे में बताया है, जिसकी वजह से व्यक्ति के घर में खुशहाली नहीं आती है। आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन पांच कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिलती है। इसके अलावा उसके घर में हर समय क्लेश रहता है।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
कुलदेवी की पूजा न करना
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, कई बार व्यक्ति की तरक्की इसलिए भी रुक जाती है क्योंकि वह अपनी कुलदेवी की पूजा नहीं करता है। माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से अपनी कुलदेवी की पूजा करते हैं, उनके घर में वास्तु दोष नहीं लगता है। घर में हमेशा शांति बनी रहती है।
पूजा-पाठ न करना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिस घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ नहीं होता है, वहां कभी भी धन की देवी का वास नहीं होता है। माना जाता है की माता लक्ष्मी केवल उस घर में रहती हैं, जहां पूजा-पाठ किया जाता है। जिस घर में पूजा-पाठ नहीं होता है, वहां नकारात्मक शक्तियों का भी वास होता है, जिससे परिवार वालों की तरक्की नहीं होती है।
भगवान को कोसना
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग हर समय भगवान को कोसते रहते हैं, उनके घर में कभी भी धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए चाहे आपका अच्छा समय चल रहा हो या फिर बुरा भगवान की हमेशा पूजा करनी चाहिए।
गुरु का मार्गदर्शन नहीं लेना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो लोग बिना किसी गुरु के तंत्र-मंत्र का जाप करते हैं, कई बार उन्हें भी दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल तंत्र-मंत्र की पूजा को हमेशा गुरु के मार्गदर्शन में करना चाहिए, नहीं तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं।
बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं करना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मानना है कि, जिस घर में लड़कियों का सम्मान नहीं होता है। वहां धन की देवी यानी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए हमेशा अपने घर की औरतों और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इससे माता प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद देती हैं।
ये भी पढ़ें- ये 5 आदतें आपको बना सकती हैं भिखारी! जानें क्या कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines