Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri: सोशल मीडिया पर आए दिन बागेश्वर धाम सरकार की कथा के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के वीडियो जरूर देखे होंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश के अलग-अलग राज्यों में दिव्य दरबार लगाते हैं। जहां पर बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। कथा के दौरान उन्होंने कई बार हिंदू धर्म के नियम, तौर-तरीके और उपायों के बारे में बताया है।
आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताई गई उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आप किसी भी शुभ काम करने से पहले घर से खाकर निकलते हैं या अपने पास रखते हैं, तो उस काम में आपको सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी चीज घर से खाकर निकलना शुभ होता है?
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
रविवार
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर रविवार के दिन आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो ऐसे में आप अपने साथ एक पान का पत्ता लेकर जा सकते हैं। इस उपाय से वह काम आपका जरूर पूरा हो सकता है।
सोमवार
सोमवार के दिन अगर आप घर से बाहर जाते समय शीशे में अपना चेहरा देख लेते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा रह सकता है।
मंगलवार
धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि मंगलवार के दिन अगर आप कोई भी मीठी चीज खाकर घर से बाहर निकलते हैं, तो आपको काम में सफलता मिल सकती है।
बुधवार
अगर आप बुधवार के दिन घर से निकलने से पहले धनिए के कुछ पत्ते खाकर निकलते हैं, तो आपका दिन शुभ रह सकता है।
गुरुवार
गुरुवार के दिन अगर आप किसी शुभ काम से घर से बाहर जा रहे हैं, तो आप अपने साथ पीला फूल रख सकते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, पीला फूल अपने साथ रखने से व्यक्ति को पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होता है, जिसकी वजह से वो हर काम में अपना 100% देता है।
शुक्रवार
शुक्रवार के दिन अगर आप घर से निकलने से पहले दही खाते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा रह सकता है। बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि किसी शुभ काम करने से पहले दही खाना लाभदायक होता है।
शनिवार
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, शनिवार के दिन किसी जरूरी काम पर जाने से पहले घी खाकर निकलना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं सुकर्मा योग सहित ये 5 शुभ संयोग, इन राशियों की होगी चांदी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
11 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
14 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
15 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
16 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
18 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines