Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन जो भी व्यक्ति माता रानी की सच्चे दिल से आराधना करता है, उसे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। धन की देवी के आशीर्वाद से व्यक्ति को कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही घर में सुख-शांति, धन-धान्य और बरकत का वास होता है। घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व उनका आशीर्वाद पाने के लिए कुछ उपाय करना लाभदायक होते हैं। खासतौर पर अगर आप यह उपाय शुक्रवार के दिन करते हैं, तो लाभ होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। चलिए अब जानते हैं बागेश्वर सरकार के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए शुक्रवार के उपाय।
शुक्रवार के उपाय
- शुक्रवार के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद एक लाल कपड़ा लें। उसमें 5 कौड़ी, थोड़ा-सा केसर और चांदी का सिक्का रखें। इस दौरान अष्टलक्ष्मी के नाम का जाप करें और इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, इस उपाय को करने से आपको जीवनभर पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को करें धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, चिंता-भय से मिलेगी मुक्ति!
- दरिद्रता से छुटकारा पाने के लिए अपने घर के मंदिर में दो चौकी लगाएं। उस पर एक पीला और एक लाल कपड़ा बिछाएं। पीले कपड़े के ऊपर विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। वहीं दूसरी तरफ लाल कपड़े के ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। इसके बाद दोनों की साथ में आराधना करें। धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो व्यक्ति यह उपाय नियमित रूप से शुक्रवार के दिन करता है, धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
- शुक्रवार के दिन अपने घर में मिट्टी का घड़ा स्थापित कर उसमें चावल, एक रुपए का सिक्का और हल्दी रखें। अब उसे ढक दें। इसके बाद धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करें। फिर मंदिर में किसी पुजारी या ब्राह्मण को ये घड़ा दान कर दें। इस उपाय को करने मात्र से आपको धन की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश कौन हैं?
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश के अलग-अलग राज्यों में लगाया जाता है। जहां वह कथा सुनाने के साथ-साथ लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं।
ये भी पढ़ें- कर्ज-गृह क्लेश से छुटकारा पाने को करें धीरेंद्र शास्त्री के 3 उपाय, विष्णु जी का भी मिलेगा आशीर्वाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines