---विज्ञापन---

Religion angle-right

कर्ज-गृह क्लेश से छुटकारा पाने को करें धीरेंद्र शास्त्री के 3 उपाय, विष्णु जी का भी मिलेगा आशीर्वाद

Guruwar ke Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार का दिन विष्णु भगवान और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ देवी-देवताओं की आराधना करना भी शुभ होता है। चलिए जानते हैं गुरुवार के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप कर्ज, पैसों की कमी, नौकरी न लगने की समस्या और गृह क्लेश आदि से छुटकारा पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Guruwar ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन देवी-देवताओं को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन गुरु देव बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। इस खास दिन अगर आप सच्चे मन से भगवान की आराधना करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय मिठाई, फूल और अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं, तो आपको उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ होता है। आज हम आपको बागेश्वर सरकार के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए गुरुवार के 3 शक्तिशाली उपायों के बारे में बता रहे हैं।

गुरुवार के अचूक उपाय

  • भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन भगवान को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। पूजा के पश्चात उस नारियल को पीले कलर के वस्त्र में बांधकर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, इस उपाय को करने मात्र से आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • कर्ज और गृह प्रवेश से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन 5 पान के पत्ते लें। उन पर शहद से ‘श्री राम’ लिखें और मंदिर में भगवान के सामने उसे अर्पित कर दें।

ये भी पढ़ें- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को करें धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, चिंता-भय से मिलेगी मुक्ति!

---विज्ञापन---

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें सात गांठ वाली हल्दी अर्पित करें। पूजा के बाद पीले वस्त्र में उन हल्दी की गांठ को बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपको कर्ज, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से छुटकारा मिल सकता है।

लोगों की परेशानियों का देते हैं समाधान

कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बहुत ही कम उम्र में देश में मान-सम्मान अर्जित किया है। उनके दरबार में हर बार बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाने के साथ-साथ दरबार में आए लोगों की दिक्कतों का समाधान एक पर्चे पर लिख देते हैं। इसी के साथ वह सनातन धर्म में बताए गए परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय और टोटके भी बताते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएंगे धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, गणेश जी का भी मिलेगा आशीर्वाद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2024 05:17 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola