Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri: सनातन धर्म के लोगों के लिए पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, उन पर सदा भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सकारात्मकता का अहसास होता है और मन शांत रहता है।
लेकिन आपको ये कैसे पता चलेगा कि भगवान ने आपकी पूजा को स्वीकार करा है या नहीं? वो आपकी पूजा से प्रसन्न हैं या नहीं? तो आपको बता दें कि अगर भगवान अपने भक्त की उपासना से प्रसन्न होते हैं, तो वो पूजा के दौरान कुछ संकेत देते हैं।
आज हम आपको बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन 3 संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूजा के दौरान अगर आपको मिलते हैं, तो उनका मतलब है कि भगवान ने आपकी पूजा को स्वीकार कर लिया है। आइए जानते हैं पूजा के दौरान मिलने वाले उन 3 संकेतों के बारे में।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
दीपक की लौ
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, अगर पूजा के दौरान आपने जो दीपक जलाया है, उसकी लौ अक्सपात ऊपर की ओर उठने लगती है तो ये संकेत होता है कि भगवान ने आपकी प्रार्थना सुन ली है और वह आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।
मेहमान का आना
धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि पूजा के दौरान अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है, तो ये संकेत होता है कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं। पूजा के दौरान आपने जो भी इच्छा भगवान के सामने रखी है वह जल्द पूरी हो सकती है।
आंखों से आंसू आना
पूजा के दौरान अगर आपकी आंखों से आंसू आते हैं, तो समझ जाइए कि भगवान ने आपकी पूजा को स्वीकार कर लिया है। जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का वास हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं सुकर्मा योग सहित ये 5 शुभ संयोग, इन राशियों की होगी चांदी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
5 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
9 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
10 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
11 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
13 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines