पैसों की कमी या नौकरी की टेंशन होगी दूर, अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए लौंग के 3 टोटके

Astro Tips By Dhirendra Shastri: क्या आप भी पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं? घर में हर समय कोई न कोई व्यक्ति बीमार रहता ही है या करियर में सफलता नहीं मिल रही है? अगर हां, तो ऐसे में आप बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए लौंग के अचूक उपाय अपना सकते हैं।

laung ke totke
विज्ञापन

आज हम आपको धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए लौंग के 3 ऐसे टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैसों की कमी से लेकर करियर की टेंशन, गंभीर से गंभीर बीमारी और बुरी नजर आदि से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं लौंग के अचूक टोटके के बारे में।

विज्ञापन

लौंग के टोटके

  • आपके घर में किसी के ऊपर बुरी साया है या परिवार में हर समय क्लेश बना रहता है, तो इसके लिए एक काला कपड़ा लें। उसमें पांच लौंग को बांधकर अपने घर के मंदिर में रख दें। इसके बाद बागेश्वर बाबा के नाम का नियमित रूप से जाप करें। साथ ही मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश बताते हैं अगर आप यह उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक, जॉब से जुड़ी हर एक समस्या के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

  • आपके परिवारवालों को अगर बार-बार बुरी नजर लगती है या किसी भी व्यक्ति को घर में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में एक लाल कपड़े में नारियल और पांच लौंग को बांधे। इसे अब अपने घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आप ये टोटका सच्चे मन से करते हैं, तो आपको पैसों की कमी से लेकर करियर की टेंशन तक अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • एक काला कपड़ा लें। उसमें 5 लौंग बांधे। अब उसे रोगी के हाथ पर बांध दें। इस उपाय से उसे बुरी नजर नहीं लगेगी। ऐसे में उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही जीवन में उसे अपार सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- गंभीर से गंभीर बीमारियों के काट हैं ये 3 उपाय! जानें बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री से

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ