प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक, जॉब से जुड़ी हर एक समस्या के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

Naukri Pane Ke Upay: क्या आपकी भी नौकरी नहीं लग रही है या जॉब में बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए मनचाही नौकरी पाने के लिए कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं।

Naukri Pane Ke Upay
विज्ञापन

Naukri Pane Ke Upay: आज के समय में एक अच्छी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है। खासतौर पर सरकारी नौकरी मिलना। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिलती है। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट नौकरी वाले लोग भी परेशान रहते हैं। जहां कुछ लोगों को ऑफिस का वातावरण पसंद नहीं आता है, तो वहीं कुछ ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशान होकर नौकरी छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए कुछ अचूक उपाय अपना सकते हैं।

नौकरी पाने के उपाय

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिन लोगों को मनचाही नौकरी चाहिए, उन्हें सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। इसी के साथ आप रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। जो लोग रोजाना सूर्य देव की पूजा करते हैं, उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है। इसके अलावा नौकरी में आ रही परेशानियों से भी जल्द छुटकारा मिल सकता है।
  • अगर आपको भी नौकरी नहीं मिल रही है, तो इसके लिए शनिवार के दिन एक कच्चा धागा लें। उसे अपने पैर के अंगूठे से लेकर सिर तक नापे और उसकी बाती बनाएं। अब पीपल के पेड़ के नीचे उसी बाती से दीपक जलाएं। शनिवार के दिन अगर आप यह उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको मनचाही जॉब मिल सकती है।
  • धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, कुछ उपाय करके मनचाही नौकरी पाई जा सकती है। इसके लिए एक काला कपड़ा लें। उसमें एक नारियल रखें। अब उसको हनुमान जी को अर्पित कर दें। साथ ही उन्हें सात लौंग अर्पित करें। अब जल्द से जल्द ये नारियल बागेश्वर धाम मंदिर में चढ़ा दें।

ये भी पढ़ें- घर में हर समय रहता है क्लेश, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

विज्ञापन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?

बहुत ही कम उम्र में नाम और मान-सम्मान कमाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश के अलग-अलग राज्यों में लगाया जाता है। जहां वह सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं। कथा के दौरान वह मनुष्य जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय और टोटके के बारे में भी बताते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ