हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जीवन में पाना चाहते हैं मान-सम्मान, तो धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय जरूर अपनाएं

Bageshwar Dham Sarkar Tips to Get Respect: क्या समाज में कोई आपको रिस्पेक्ट नहीं देता है? या कोई आपके सुझावों पर ध्यान नहीं देता है? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप अपनाते हैं, तो समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

Bageshwar Dham Sarkar Tips to Get Respect: अपने दिव्य दरबार के चलते चर्चाओं में बने रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम तो आपने सुना ही होगा। पंडित शास्त्री बिना बताए लोगों की परेशानियों को एक पर्चे पर लिख देते हैं। साथ ही उन्हें उनकी समस्या का समाधान भी देते हैं। इसी के साथ अपने दरबार में वो हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताते हैं।

दिव्य दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने के कई उपायों के बारे में भी बताया है। आज हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप समाज व घर-परिवार में अपना मान-सम्मान बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इन उपायों को अपनाने से आपके घर-परिवार में हमेशा खुशहाली भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं समाज में वाहवाही कमाने के उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

तांबे का सूर्य स्थापित करें

बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि अगर आपको समाज में मान-सम्मान और वाहवाही चाहिए, तो इसके लिए आप रविवार के दिन एक तांबे का सूर्य यानी सूर्य की मूर्ति खरीदकर अपने घर लेकर आएं और उसे अपने घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी। साथ ही समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।

मंत्र जाप करें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिस घर के लोग रोजाना सुबह सूर्य देवता की पूजा करते हैं, उनके घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसलिए रोजाना सुबह तांबे के सूर्य की पूजा करें। साथ ही सूर्य का जल से तिलक करें। इस दौरान ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 7 बार जप करें। अगर आप नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं, तो समाज में लोग आपकी बातों पर ध्यान देने लगेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

पूर्व दिशा में स्थापित करें

घर में तांबे का सूर्य रखना शुभ होता है। इसलिए रविवार के दिन 11:00 बजे से पहले अपने घर में तांबे का सूर्य लेकर आएं और उसे अपने मंदिर घर की पूर्व की दीवार पर जमीन से 7 फीट ऊंचाई पर स्थापित करें। बाबा बागेश्वर धाम के अनुसार, ऐसा करने से जल्द ही आपके घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा। इसके अलावा आपको हर काम में तरक्की मिलेगी, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें