Surya Grah Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देवता को पिता का कारक ग्रह माना जाता है। जब व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, तो उसे जीवन में धन, संपत्ति, ऐश्वर्या, मान-सम्मान, अच्छी सेहत, सफलता और जीवन की हर एक सुख-सुविधा मिलती है। वहीं, इसके कमजोर होने से व्यक्ति की आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तीनों स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा उसके साथ आए दिन अनहोनी घटना घटती रहती है, जिसकी वजह से उसके बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति प्रबल हो। चलिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जानते हैं कुंडली में सूर्य के कमजोर होने के लक्षण और निवारण के उपायों के बारे में।
कुंडली में सूर्य के कमजोर होने के लक्षण
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, सबसे पहले उसकी सोचने-समझने की शक्ति पर प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें- मन में गंदे विचार आते हैं तो क्या करें? जानें पंडित धीरेंद्र शास्त्री से
- कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। वह सही और गलत के बीच का अंतर नहीं कर पता है। इसके अलावा सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- सूर्य ग्रह का संबंध पिता से होता है। इसलिए जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो व्यक्ति के संबंध उसके पिता से खराब होने लगते हैं। रोजाना दोनों के बीच किसी न किसी बात पर लड़ाई होती है।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- सूर्य के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए। इस दिन सूर्य देवता और भगवान विष्णु की आराधना करें।
- सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए अपने पिता का सम्मान करें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे देवता आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी परेशानियों को हर लेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मात्र 27 साल की उम्र में दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल की है। आज के समय में देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़ी संख्या में उनके भक्त हैं। हर बार उनके दरबार में लोगों का हुजूम देखने को मिलता है। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री दरबार में कथा सुनाने के साथ-साथ पर्चे पर लिखकर लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं।
ये भी पढ़ें- शनि से बचने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
चाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 hr agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
5 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines