---विज्ञापन---

Religion angle-right

मन में गंदे विचार आते हैं तो क्या करें? जानें पंडित धीरेंद्र शास्त्री से

Dhirendra Shastri Astro Tips: मन में आए बुरे विचारों को रोकना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसका प्रभाव दिमाग व सेहत पर भी पड़ सकता है। न चाहते हुए भी आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं मन में आए गलत व गंदे विचार को रोकने के धार्मिक उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Dhirendra Shastri Astro Tips: एक दिन में प्रत्येक व्यक्ति के मन में अनगिनत विचार आते हैं। जहां कुछ विचार से व्यक्ति को सुखद एहसास होता है। वहीं गंदे व गलत विचार से मनुष्य परेशान हो जाता है। गंदे विचार हमेशा नेगेटिव एनर्जी की तरफ आकर्षित करते हैं। इससे सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा पॉजिटिव सोचे और दिमाग में गलत विचार न आने दें।

आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए 3 अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मन में आए गलत विचारों को रोक सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मन से गंदे विचार कैसे निकालें?

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जिन लोगों के मन व दिमाग में हर समय गंदे विचार आते हैं, उन्हें हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। अपने घर के मंदिर में हनुमान जी के नाम का एक आसन स्थापित करें। पूजा आरंभ करने से पहले हनुमान जी का आह्वान करें। इसके बाद रामचरित मानस की पांच चौपाइयों का सच्चे मन से पाठ करें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो आपका मन शुद्ध हो जाएगा और गलत विचार नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें- कर्ज-गृह क्लेश से छुटकारा पाने को करें धीरेंद्र शास्त्री के 3 उपाय, विष्णु जी का भी मिलेगा आशीर्वाद

  • अगर आपके मन में भी गंदे विचार आते हैं या बार-बार आपका मन गलत जगह की तरफ भटकता है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी की सुबह और शाम पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा घर में ही जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ करें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति ये उपाय रोजाना करता है, तो उसके आसपास पॉजिटिव एनर्जी का वास होगा और मन में गंदे विचार नहीं आएंगे।

---खबर नीचे जारी है---
  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश बताते हैं कि जिन लोगों के मन में हर समय गंदे विचार आते हैं, उन्हें देवी-देवताओं के नाम का जाप करना चाहिए। पूजा करते समय उनकी छवि को दिमाग में लाने की कोशिश करें। जब भी आपके मन में गंदे विचार आए, तो उस समय उनका नाम जाप करें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो आपका मन व दिमाग दोनों शुद्ध हो जाएंगे।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश कौन हैं?

कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी मेहनत से दुनियाभर में मान-सम्मान कमाया है। उनका दरबार देश के छोटे से छोटे शहर में लगाया जाता है। जहां हर बार बड़ी संख्या में भक्त अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचते हैं। लोगों की परेशानियों का समाधान करने के साथ-साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म से जुड़े उपाय व टोटके के बारे में भी बताते हैं।

ये भी पढ़ें- मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, होगी पैसों की बारिश!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 17, 2024 01:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola