हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

घर में ये 5 सामान देते हैं ग्रह खराब होने के संकेत, धीरेंद्र शास्त्री से जानें बचाव के उपाय

Astro Tips By Bageshwar Dham Sarkar: क्या लंबे समय से आपका भी स्वास्थ्य खराब है? या क्या आपको बार-बार कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो कहीं आपकी कुंडली में भी तो ग्रह प्रभावित नहीं हो रहे हैं। आइए जानते हैं ग्रह किस चीज से प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन

Astro Tips By Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार के लिए मशहूर हैं। वह बिना बताए लोगों की समस्याएं उन्हें बता देते हैं। इसी के साथ उन्हें उनकी परेशानियों का हल भी देते हैं। इसके अलावा वह हिंदू धर्म में मौजूद कई शास्त्रों को आसान भाषा में भी लोगों को बताते हैं।

आज हम उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे कुंडली में ग्रह प्रभावित होते हैं। दरअसल पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दिव्य दरबार के दौरान बताया है कि कैसे व्यक्ति को पता चल सकता है कि किन-किन चीजों से ग्रह प्रभावित होते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि किस चीज से कौन से ग्रह पर असर पड़ता है और उससे मनुष्य को किस तरह की परेशानी होती है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके ग्रह प्रभावित हो सकते हैं और उनका असर कैसे आप पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

विज्ञापन

टूटी लकड़ी

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आपके घर में सड़ी-टूटी लकड़ी पड़ी है, तो उसे तुरंत घर से निकाल दें। नहीं तो इससे आपकी कुंडली में सूर्य खराब हो सकता है। जिन लोगों का सूर्य खराब होता है, उन्हें समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है। इसके अलावा उनके परिवार से सुख-शांति और समृद्धि भी चली जाती है।

गंदा पानी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि घर में कभी भी कहीं पर भी गंदा पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्रमा खराब होता है, जिससे मानसिक स्थिती खराब होती है।

विज्ञापन

खराब इलेक्ट्रिक सामान

बागेश्वर धाम ने बताया है कि अगर आपके घर में खराब इलेक्ट्रिक सामान रखा हुआ है, तो उसे तुरंत घर से निकाल दें। नहीं तो इससे आपका मंगल ग्रह खराब हो सकता है। जिन लोगों का मंगल खराब होता है, उन्हें शारीरिक ताकत नहीं मिलती है।

सूखे पेड़-पौधे

घर में रखें पेड़-पौधे की हमेशा देखभाल करनी चाहिए। उनमें नियमित रूप में पानी देना चाहिए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि अगर घर में रखें पेड़-पौधे सूखने लगते हैं, तो इससे बुध खराब होता है। कुंडली में जिन लोगों का बुध खराब होता है, उनकी बुद्धि कमजोर होने लगती है।

विज्ञापन

टूटा पूजास्थल

बागेश्वर धाम के अनुसार, घर में कभी भी टूटा हुआ पूजास्थल नहीं होना चाहिए। इससे गुरु खराब होता है। कुंडली में जिन लोगों का गुरु खराब होता है, उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। इसक अलावा उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola