Buri Nazar Ke Totke: हिंदू धर्म के लोगों के लिए बुरी नजर, जादू-टोना और काला जादू आदि चीजों का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, हर समय तबीयत खराब रहती है या उसे जीवन में सफलता मिलने में बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो कहा जाता है कि बच्चे को किसी की बुरी नजर लग गई है। इसी वजह से उनके बने-बनाए काम बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में मां व घर की बुजुर्ग औरतें अपने बच्चों की नजर उतारती हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है की बुरी नजर कैसे उतारी जाती है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए नजर उतारने के टोटके के बारे में।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री विश्व प्रसिद्ध कथावाचक होने के साथ-साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश भी हैं। जो कथा सुनाने के साथ-साथ लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं।
ये भी पढ़ें- गंभीर से गंभीर बीमारियों के काट हैं ये 3 उपाय! जानें बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री से
बुरी नजर से बचने के टोटके
- बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को समर्पित मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को लेकर जाएं। मंदिर में मौजूद किसी ब्राह्मण से उसका शुद्धिकरण कराएं। फिर एक पान के पत्ते पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। अब इसे अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर रख दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर यह टोटका आप सच्चे मन से करते हैं, तो आपको व आपके पूरे परिवार को बुरी नजर नहीं लगेगी। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होगा।
- लोगों की बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए किसी शुभ तिथि के दिन अपने घर में सत्यनारायण की कथा करवाएं। बाबा बागेश्वर धाम के अनुसार, अगर आप सच्चे मन से कथा करते हैं, तो आपके घर में सदा देवी-देवताओं का वास रहेगा। ऐसे में कभी भी आपको व आपके परिवार को किसी व्यक्ति की बुरी नजर नहीं लगेगी।
- बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए 11 दिन तक लगातार अपने घर में सरसों के तेल की अखंड ज्योत जलाएं। भगवान शिव की आराधना करें। साथ ही शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इसके अलावा अपने घर के चारों कोने पर एक मुट्ठी चावल को लाल कपड़े में बांधकर रख दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि ये टोटका करने के कुछ दिनों के बाद ही आपको सकारात्मकता का एहसास होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- पैसों की कमी या नौकरी की टेंशन होगी दूर, अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए लौंग के 3 टोटके
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
8 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
10 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
11 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
12 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
13 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
15 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines