---विज्ञापन---

Religion angle-right

Astro Tips: बुरी नजर उतारने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 टोटके, जल्द दिखेगा असर!

Buri Nazar Ke Totke: क्या आपको भी लगता है कि आपके बच्चे को बार-बार बुरी नजर लगती है? अगर हां, तो आइए जानते हैं बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए बुरी नजर से छुटकारा पाने के टोटके के बारे में।

---विज्ञापन---

Buri Nazar Ke Totke: हिंदू धर्म के लोगों के लिए बुरी नजर, जादू-टोना और काला जादू आदि चीजों का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, हर समय तबीयत खराब रहती है या उसे जीवन में सफलता मिलने में बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो कहा जाता है कि बच्चे को किसी की बुरी नजर लग गई है। इसी वजह से उनके बने-बनाए काम बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में मां व घर की बुजुर्ग औरतें अपने बच्चों की नजर उतारती हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है की बुरी नजर कैसे उतारी जाती है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए नजर उतारने के टोटके के बारे में।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री विश्व प्रसिद्ध कथावाचक होने के साथ-साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश भी हैं। जो कथा सुनाने के साथ-साथ लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गंभीर से गंभीर बीमारियों के काट हैं ये 3 उपाय! जानें बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री से

बुरी नजर से बचने के टोटके

  • बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को समर्पित मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को लेकर जाएं। मंदिर में मौजूद किसी ब्राह्मण से उसका शुद्धिकरण कराएं। फिर एक पान के पत्ते पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। अब इसे अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर रख दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर यह टोटका आप सच्चे मन से करते हैं, तो आपको व आपके पूरे परिवार को बुरी नजर नहीं लगेगी। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होगा।

---विज्ञापन---
  • लोगों की बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए किसी शुभ तिथि के दिन अपने घर में सत्यनारायण की कथा करवाएं। बाबा बागेश्वर धाम के अनुसार, अगर आप सच्चे मन से कथा करते हैं, तो आपके घर में सदा देवी-देवताओं का वास रहेगा। ऐसे में कभी भी आपको व आपके परिवार को किसी व्यक्ति की बुरी नजर नहीं लगेगी।
  • बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए 11 दिन तक लगातार अपने घर में सरसों के तेल की अखंड ज्योत जलाएं। भगवान शिव की आराधना करें। साथ ही शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। इसके अलावा अपने घर के चारों कोने पर एक मुट्ठी चावल को लाल कपड़े में बांधकर रख दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि ये टोटका करने के कुछ दिनों के बाद ही आपको सकारात्मकता का एहसास होने लगेगा।

ये भी पढ़ें- पैसों की कमी या नौकरी की टेंशन होगी दूर, अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए लौंग के 3 टोटके

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2024 05:46 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola