Dhirendra Shastri Viral Video: आज के समय में कई महिलाएं ऐसी हैं जो यह सोचती हैं कि क्या वह रुद्राक्ष पहन सकती हैं? क्या इससे कोई दोष या विपरीत प्रभाव पड़ता है? इसी जिज्ञासा को लेकर एक महिला हाल ही में बागेश्वर धाम पहुंची और महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से यह महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा। तो आइए जानते हैं कि बाबा ने महिला के इस प्रश्न का क्या उत्तर दिया जो आप सभी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जहां कई लोग उनसे सवाल पूछते नजर आते हैं। वह पर्चे पर लिखकर लोगों के मन की बात भी बताने का दावा करते नजर आते हैं। धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम में मंगलवार और शनिवार को दिव्य दरबार का आयोजन करते हैं, जहां लोग व्यक्तिगत जीवन और आस्था से संबंधित प्रश्न उनके पास लेकर आते हैं।
रुद्राक्ष पहनने का महत्व
- महिलाएं अगर रुद्राक्ष पहनती हैं तो इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यह बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- रुद्राक्ष पहनने से मन को शांति मिलती है साथ ही तनाव कम होता है।
- रुद्राक्ष पहनने से सुख और समृद्धि मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
- रुद्राक्ष पहनने से आध्यात्मिक विकास होता है और व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
रुद्राक्ष पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
महिला के प्रश्न पर धीरेंद्र शास्त्री ने काफी सहज और शास्त्र सम्मत उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष शिव का ही स्वरूप है जो कि उनके आंखों के आंसू से प्रकट हुआ है। तो इसे हर किसी को पहनना चाहिए महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग कोई भी हो। क्योंकि इसकी ऊर्जा अत्यंत पवित्र होती है। इसके साथ ही शास्त्रों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति, पुरुष हो या महिला, यदि श्रद्धा और नियमों का
पालन करते हुए रुद्राक्ष धारण करता है तो उसे आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि रुद्राक्ष धारण करने के लिए मुख्य बात भावना नियम और शुद्धता है न कि केवल शरीर का भेद। महिलाएं भी रुद्राक्ष पहन सकती हैं, लेकिन विशेष परिस्थितियों (जैसे रजस्वला अवस्था में) कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसा कि शास्त्रों में वर्णित है।
ये भी पढ़ें-मेहनत या भाग्य, जीवन में सफल होने के लिए क्या है जरूरी? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
17 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
23 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines