Dhirendra Krishna Shastri Astro tips: दुनिया में शादी को सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। जहां कुछ लोग अपनी मर्जी से शादी करते हैं, तो वहीं कुछ लोग जिंदगी भर अकेला रहना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शादी तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपने लिए कंपैटिबल पार्टनर नहीं मिल रहा है। वहीं कुछ शादीशुदा लोग अपनी लव लाइफ से खुश नहीं होते हैं।
अगर आप भी ऐसे ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए कुछ ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। अगर इन उपाय को आप सच्चे मन से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
शादी करने के उपाय
- धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर आपकी शादी नहीं हो रही है, तो ऐसे में आप उज्जैन में मौजूद भगवान शिव को समर्पित मंगलनाथ मंदिर जाएं। वहां जाकर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। इसी के साथ मंदिर में चावल का दान करें। अगर आप यह उपाय लगातार दो बार करते हैं, तो आपकी शादी में आ रही दिक्कतें जल्द ही समाप्त हो जाएंगी।
- शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आना आम बात है लेकिन जब यह रोज-रोज की बात बन जाए, तो ऐसे में आप एक धार्मिक उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए हर शनिवार घर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसी के साथ हनुमान जी को शक्कर और घी का भोग लगाएं। अगर आप यह उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो कुछ समय में ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
- लव लाइफ में परेशानियां आ रही हैं या किसी भी वजह से शादी नहीं हो रही है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना शुभ होता है। इसके अलावा उन्हें लाल मिठाई का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से सच्चे दिल से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- घर में हर समय रहता है क्लेश, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय
धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश हैं। उनका दरबार देश के अलग-अलग शहरों में लगाया जाता है। जहां हर बार बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचते हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री दरबार में आए लोगों की परेशानी का समाधान उन्हें बिना बताए बता देते हैं। इसके अलावा वह हिंदू शास्त्र में लिखित मनुष्य जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए उपाय और टोटके भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें- प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक, जॉब से जुड़ी हर एक समस्या के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines