Dhirendra Krishna Shastri Astro Tips: बहुत ही कम उम्र में नाम कमाने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को देश में शायद ही आज कोई नहीं जानता होगा। देशभर में उनके बड़ी संख्या में भक्त हैं। कथा सुनाने के साथ-साथ वह दरबार में आए लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं। लोग उनके द्वारा बताए गए उपाय और टोटके को आंख बंद करके अपनाते हैं।
आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए एक कुछ ऐसे टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप श्रद्धा भाव से करते हैं तो जल्द ही आपको संतान का सुख प्राप्त हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बुरी नजर व पैसों की कमी से छुटकारा दिलाएंगे 3 टोटके! जानें पंडित धीरेंद्र शास्त्री से
संतान न होने के क्या-क्या कारण होते हैं?
- कुंडली में पितृ दोष
- पूर्वजों का नाराज होना
- घर के किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान करना
- कुलदेवी का क्रोधित होना
- कुंडली में बृहस्पति ग्रह का नीच राशि में होना
संतान प्राप्ति के लिए अपनाएं ये टोटके
लंबे समय से अगर आपको संतान का सुख नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए तीनों में से कोई भी एक टोटका अपना सकते हैं।
- संतान सुख के लिए प्रातः काल जल्दी उठकर गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी की आराधना करें। उन्हें सिंदूर अर्पित करें। अगर यह टोटका आप नियमित रूप से करते हैं, तो जल्द ही आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- शिवजी के किसी भी मंदिर में जाएं। वहां जाकर शिवलिंग का दूध और पानी से अभिषेक करें। इसके अलावा सावन के महीने में भगवान शिव और शिवलिंग पर गेहूं और जौ अर्पित करें।
- अगर आपको भी संतान नहीं हो रही है, तो ऐसे में मध्य प्रदेश में मौजूद बाबा बागेश्वर धाम जाएं। वहां जाकर लाल कपड़े में एक नारियल को बांधे और उसे बाबा को अर्पित कर दें। अगर आप यह टोटका सच्चे भाव से करते हैं, तो जल्द ही आपको संतान सुख मिल सकता है। वहीं जब आपका बच्चा बड़ा हो जाए, तो एक बार उसके साथ बाबा बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जरूर जाएं।
ये भी पढ़ें- मंगल दोष की वजह से नहीं हो रही शादी, अपनाएं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारी टोटके!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
2 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
5 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
12 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines