Dhirendra Shastri Astro Tips: एक दिन में प्रत्येक व्यक्ति के मन में अनगिनत विचार आते हैं। जहां कुछ विचार से व्यक्ति को सुखद एहसास होता है। वहीं गंदे व गलत विचार से मनुष्य परेशान हो जाता है। गंदे विचार हमेशा नेगेटिव एनर्जी की तरफ आकर्षित करते हैं। इससे सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा पॉजिटिव सोचे और दिमाग में गलत विचार न आने दें।
आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए 3 अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मन में आए गलत विचारों को रोक सकते हैं।
मन से गंदे विचार कैसे निकालें?
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जिन लोगों के मन व दिमाग में हर समय गंदे विचार आते हैं, उन्हें हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। अपने घर के मंदिर में हनुमान जी के नाम का एक आसन स्थापित करें। पूजा आरंभ करने से पहले हनुमान जी का आह्वान करें। इसके बाद रामचरित मानस की पांच चौपाइयों का सच्चे मन से पाठ करें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो आपका मन शुद्ध हो जाएगा और गलत विचार नहीं आएंगे।
ये भी पढ़ें- कर्ज-गृह क्लेश से छुटकारा पाने को करें धीरेंद्र शास्त्री के 3 उपाय, विष्णु जी का भी मिलेगा आशीर्वाद
- अगर आपके मन में भी गंदे विचार आते हैं या बार-बार आपका मन गलत जगह की तरफ भटकता है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी की सुबह और शाम पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा घर में ही जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ करें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति ये उपाय रोजाना करता है, तो उसके आसपास पॉजिटिव एनर्जी का वास होगा और मन में गंदे विचार नहीं आएंगे।
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश बताते हैं कि जिन लोगों के मन में हर समय गंदे विचार आते हैं, उन्हें देवी-देवताओं के नाम का जाप करना चाहिए। पूजा करते समय उनकी छवि को दिमाग में लाने की कोशिश करें। जब भी आपके मन में गंदे विचार आए, तो उस समय उनका नाम जाप करें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो आपका मन व दिमाग दोनों शुद्ध हो जाएंगे।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश कौन हैं?
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी मेहनत से दुनियाभर में मान-सम्मान कमाया है। उनका दरबार देश के छोटे से छोटे शहर में लगाया जाता है। जहां हर बार बड़ी संख्या में भक्त अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचते हैं। लोगों की परेशानियों का समाधान करने के साथ-साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म से जुड़े उपाय व टोटके के बारे में भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें- मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, होगी पैसों की बारिश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
चाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
3 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
7 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines