हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गंभीर से गंभीर बीमारियों के काट हैं ये 3 उपाय! जानें बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री से

Astro Tips By Dhirendra Shastri: क्या आप भी किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं? दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए निरोगी रहने के उपाय अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं उन अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

Astro Tips By Dhirendra Shastri: देशभर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बड़ी संख्या में भक्त हैं। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। लोग उनकी कथा सुनने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहकर इंतजार करते हैं। उनका दरबार देश के छोटे से छोटे शहर में लगता है। जहां हर बार बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने और अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आते हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री दरबार में आए लोगों की परेशानियों का समाधान उन्हें बिना बताए एक पर्चे पर लिख देते हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में भी बताया है। आज हम आपको बाबा बागेश्वर धाम द्वारा बताए गए निरोगी रहने के तीन उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक, जॉब से जुड़ी हर एक समस्या के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

बीमारियों से छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर दवाइयां काम नहीं कर रही हैं या लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से आप परेशान हैं, तो ऐसे में अपने घर के बाहर बाबा बागेश्वर धाम के नाम का झंडा लगाएं। घर के मंदिर में बालाजी बाबा का चित्र स्थापित करें। इसके बाद एक कटोरी में गंगाजल लें और तीन बार बागेश्वर बाबा के नाम का जाप करें। अब यह गंगाजल रोगी को पिलाए। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर यह उपाय आप नियमित रूप से करते हैं तो कुछ ही समय में मरीज की स्थिति में सुधार आ सकता है।
  • बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश बताते हैं कि अगर आपके घर में कोई रोगी है, तो ऐसी स्थिति में रोजाना हनुमान जी के मंदिर जाएं। वहां लाल कपड़े में बांधकर एक नारियल रख दें। इसके बाद घर में हनुमान चालीसा के पाठ का तीन बार जाप करें। अगर आप यह उपाय रोजाना करते हैं, तो जल्द ही रोगी को बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
  • बड़े से बड़े डॉक्टर को दिखाने के बाद भी बीमारी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में अपने घर में रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। अपने घर के मंदिर में एक कटोरी में गंगाजल भरकर रख दें। इसके बाद तीन बार बागेश्वर बाबा के नाम का जाप करें और गंगाजल में फूंक मारे। इसके बाद उस गंगाजल को रोगी के माथे पर लगाएं। धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि इस उपाय को करने मात्र से बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- शादी नहीं हो रही है या बार-बार विवाह में आ रही है परेशानी, अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola