अमित रतूड़ी।
श्री बदरीनाथ धाम यात्रा से पूर्व तैयारियों की जांच करने लिए आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा। इस दल में 15 मंदिर कर्मचारी, अधिकारी, स्वयंसेवक और 15 मजदूर शामिल हैं। इस 30 सदस्यीय दल ने यात्रा पूर्व तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले 27 मार्च को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।
अभी भी पहाड़ों पर है बर्फ
अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया। श्री केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल के बाद बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों, दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास, सौंदर्यीकरण कार्य, विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा। श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है, लेकिन अभी भी कहीं-कहीं और नजदीकी पहाड़ पर बर्फ देखी जा सकती है।
4 मई से खुलेंगे कपाट
बता दें कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी चल रही है। वहीं, बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है। बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ के लिए भी प्रस्थान करेगा।
मंदिर समिति के अग्रिम दल में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित, वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल, चालक कन्हैया लाल, प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित मंदिर समिति के स्वयंसेवक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए हीरा और सोना से भी अधिक फायदेमंद है तांबे का छल्ला, लग जाता है धन-दौलत का अंबार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
15 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
15 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
16 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
19 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
20 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
23 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines