Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खोल दिये गए हैं. अब 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा पुरी तरह आरंभ हो जाएगी. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले जोशीमठ के प्रसिद्ध नृसिंह मंदिर में वीर तिमुंडिया मेला लगता है. इस बार इस मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. इस मेले में पंरपरा के अनुसार, वीर तिमुंडिया के अवतारी पुरुषों को महाभोग लगाया जाता है.
40 किलो कच्चा चावल, 10 किलो गुड़, मांस का भोग
यह भोग तिमुंडिया (तीन सिर वाले) शक्तिशाली राक्षस को लगाया जाता है. इस भोग को वीर तिमुंडिया के अवतारी पुरुषों को लगाया गया. इन्हें 40 किलो कच्चा चावल, 10 किलो गुड़, मांस का भोग लगाया गया. इन्हेंने जनता के बीच इस भोग को ग्रहण किया. बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले इस परंपरा को निभाया जाता है. इसको लेकर क्या मान्यता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए माउंटेन मैन देंगे सेवाएं, इस दिन से खुलेंगे धाम के कपाट
क्यों लगता है राक्षस को महाभोग
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक तिमुंडिया नाम का तीन सिर वाला राक्षस बद्रीनाथ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को परेशान करता था. यात्रा को सुगम करने और राक्षस से रक्षा के लिए मां दुर्गा ने संकल्प लिया. तिमुंडिया राक्षस ने मां दु्र्गा की शरण ले ली और क्षमा मांगी. मां ने उसे जीवनदान दिया और राक्षस को यात्रा का रक्षक और द्वारपाल बनाया. तब से वीर तिमुंडिया को बद्रीनाथ धाम का रक्षक और द्वारपाल माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Chardham Yatra 2026: कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट? पढ़ें रजिस्ट्रेशन से लेकर दर्शन तक पूरी डिटेल
हर साल यात्रा शुरू होने से पहले राक्षस को भोग लगाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि, भोग नहीं लगाया जाए तो बद्रीनाथ की यात्रा सुरक्षित नहीं मानी जाती है. पंरपराओं के अनुसार, वीर तिमुंडिया को 40 किलो चावल, 10 किलो गुड़ और पशु की बलि देकर मांस का भोग लगाया जाता है. इसके बाद कई घड़े का पानी का भोग लगाते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
14 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
19 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines