Bada Mangal 2026: आज यानी 19 मई 2026, दिन मंगलवार को ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल है. 17 मई से अधिकमास की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में यह अधिकमास का पहला बड़ा मंगल है. बड़े मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी का मिलन श्रीराम से हुआ था. बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जानते हैं. बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की वृद्ध स्वरूप में पूजा की जाती है.
बड़ा मंगल पूजा शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:05 से 04:47 तक
अमृत काल- सुबह में 09:14 से 10:40 तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से 12:45 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:34 से 03:29 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:06 से 07:27 तक
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखी ये 5 चीजें बनती हैं तरक्की में बाधा, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
हनुमान जी पूजा विधि
बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगल के दिन सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. व्रत का संकल्प लें. गंगाजल से पूजा स्थल को शुद्ध करें. इसके बाद चौकी लगाकर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी को चमेली के तेल और सिंदूर का चोला अर्पित करें. फूलों की माला चढ़ाएं. चमेली के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. लड्डू, बूंदी और गुड़-चने का भोग लगाएं. आरती कर पूजा संपन्न करें.
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: कब शुरू होगा नौतपा? इन 9 दिनों करें ये खास उपाय, सूर्यदेव की कृपा से दूर होगा पितृ दोष
बड़े मंगल पर करें ये खास उपाय
- आप बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को केला और चने खिलाएं. इस उपाय को करने से जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी. काम में असफलता का सामना करना पड़ता है, तो इस उपाय को जरूर करें.
- मंगल दोष को दूर करने और कुंडली में मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. इसके लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर बजरंगबली की प्रतिमा पर उसका लेपन करें.
ये भी पढ़ें – Delay Family Planning: देरी से फैमिली प्लानिंग पड़ सकती है भारी! लगता है दोष, झेलने पड़ेंगे नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines