Bada Mangal 2026: आज 16 जून को ज्येष्ठ महीने का सातवां बड़ा मंगल है. बता दें कि, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. इस बार अधिकमास होने से कुल 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है. बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, हनुमान जी को मीठी बूंदी और लड्डू को भोग लगाएं. इसके साथ ही मंत्रों का जाप करें. आइये आज बड़े मंगल पर हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जानते हैं.
वाव-विवाद में जीत के लिए
आपका कोर्ट में कोई केस चल रहा है, तो इसमें जीत हासिल करने के लिए आपको ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए. आप आज बड़ा मंगल पर इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.
शत्रुओं पर विजय के लिए
अगर आपको कोई परेशान कर रहा है, तो उस शत्रु पर विजय के लिए ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्’ मंत्र का जाप करना चाहिए. शत्रुओं पर विजय और भय को खत्म करने के लिए इस मंत्र का जाप करना अच्छा होता है.
हनुमान जी की कृपा के लिए
बड़ा मंगल के अवसर पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए आपको ‘ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा’ इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं.
आरोग्य और सेहत के लिए
हनुमान जी कृपा पाने और रोग से बचने के लिए ‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है.
सुख-शांति के लिए
जीवन में सुख-शांति के लिए व्यक्ति को हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए. बजरंगबली के ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:’ इस मंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.