हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bada Mangal 2026: दूसरा 'बड़ा मंगल' कल, जानें बजरंग बली की पूजा का शुभ समय, चढ़ाएं ये 5 भोग, बरसेगी कृपा

Bada Mangal 2026: 12 मई को जेठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा, जो हनुमान जी की विशेष पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन बजरंगबली ने भीम का घमंड तोड़ा था और प्रभु राम से मिलन हुआ था. आइए जानते हैं, पूजा का शुभ समय क्या है और कौन-से भोग चढ़ाने चाहिए?

विज्ञापन

Bada Mangal 2026: हिन्दू धर्म में जेठ यानी ज्येष्ठ महीने का मंगलवार कोई आम दिन नहीं, बल्कि ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहलाता है, जो भगवान शिव के दशांश अवतार बजरंगबली की विशेष आराधना का व्रत और पर्व है. कल यानी 12 मई 2026 को इसी मास का दूसरा ‘बड़ा मंगल’ पड़ रहा है. एक पौराणिक कथा के अनुसार, मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान हनुमान जी का प्रभु राम से मिलन भी हुआ था और इसी दिन उन्होंने महाबली भीम का अहंकार तोड़ा था. आइए जानते हैं, कल बजरंग बली की पूजा का शुभ समय क्या है और उन्हें क्या-क्या चीजें अर्पित कर सकते हैं, ताकि हम सब पर उनकी कृपा बनी रहे?

दूसरा ‘बड़ा मंगल’ का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, कल मंगलवार की सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4.50 तक ब्रह्म मुहूर्त है, जो स्नान-ध्यान कर पूजा की शुरुआत का सर्वोत्तम समय होता है. इसके बाद सुबह 9 बजकर 7 मिनट से दोपहर 12.23 तक दिन का मुख्य हनुमान पूजन मुहूर्त है. वहीं, कल शाम की आरती का समय 7 बजकर 3 मिनट से रात 8.06 तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन तीनों समय पर की गई पूजा अचूक फल देती है.

यह भी पढ़ें: Panchank Yog: शुक्र-शनि का पंचांक योग बरसाएगा धन, भर जाएगी इन 5 राशियों की खाली तिजोरी

विज्ञापन

पूजन की विधि

कल सुबह लाल स्नान कर वस्त्र धारण करें.
इसके बाद चमेली के शुद्ध तेल में सिंदूर मिलाकर जो भगवा-लाल लेप बनता है, उसे हनुमान जी की प्रतिमा पर मुख और छाती पर लगाएं.
इसके बाद धूप-अगरबत्ती जलाएं, फिर नीचे बताए भोग अर्पित करें और अंत में हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ जरूर करें.

रोट का भोग

रोट या चूरमा बजरंगबली को सबसे प्रिय है,जो गेहूं के आटे, गुड़, ड्राई फ्रूट और खूब सारे देसी घी से बनता है. मान्यता है कि इससे जीवन का हर भारीपन दूर होता है.

विज्ञापन

गुड़ और चना

हनुमान जी को गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं. भले ही यह एक सरल उपाय है, लेकिन यह बहुत असरदार और फलदायी है.

यह भी पढ़ें: Kudali Reading Tips: कुंडली में हैं यदि ये योग, आप भी बन सकते हैं मशहूर तांत्रिक और गुप्त विद्या एक्सपर्ट

विज्ञापन

बूंदी और लड्डू

केवल गणपति को ही नहीं,बल्कि भगवान हनुमान को भी बूंदी के लड्डू बेहद भाते हैं. उन्हें बूंदी भी बेहद प्रिय हैं. मान्यता है कि इस भोग को लगाने और फिर भक्तों में बांटने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं.

केसर भात

बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी को चावल, चीनी और केसर से बना यह पीला-सुगंधित भात चढ़ाएं. इससे हनुमान मंगल दोष कम करते हैं. जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर है, उन्हें यह जरूर चढ़ाणा चाहिए.

विज्ञापन

पान का बीड़ा

सुपारी, गुलकंद और सौंफ से बना मीठा पान भी हनुमान जी का एक प्रिय भोग है, जिसे सदियों से अर्पित किया जा रहा है. ध्यान रखें, इसमें तंबाकू या कोई नशीली चीज बिल्कुल न हो.

यह भी पढ़ें: Punarphoo Yoga: इन 3 राशियों को सताएगा चंद्रमा का घातक ‘पुनर्भू योग’, शनि भी ढाएंगे कहर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola