Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का पावन महीना चल रहा है, जिस दौरान आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. पंचांग के अनुसार, आज 26 मई 2026, वार मंगलवार को ज्येष्ठ मास का चौथा बड़ा मंगल है. हालांकि, इस समय अधिकमास भी चल रहा है, जिस दौरान आने वाला ये दूसरा बड़ा मंगल है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन प्राचीन काल में भगवान हनुमान का श्री राम से मिलन हुआ था, जिसके बाद से हर साल ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले हर मंगलवार को बजरंग बली की पूजा करने की परंपरा शुरू हो गई. इस दिन संकटमोचन की आराधना करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है. साथ ही भय, डर, नकारात्मक ऊर्जा और तमाम तरह की चिंताओं से मुक्ति मिलती है.
आज यहां पर आप चौथे बड़े मंगल यानी बुढ़वा मंगल की पूजा के शुभ मुहूर्त और हनुमान जी को नाराज करने वाली 5 गलतियों के बारे में जानेंगे.
चौथे बड़े मंगल की पूजा के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:03 से 04:44
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से दोपहर 12:46
- विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:36 से 03:31
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:11 से रात 08:13
- निशिता मुहूर्त- रात 11:58 से सुबह 12:39
ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन
आज बड़े मंगल पर कौन सी 5 गलतियों को करने से बचें?
- आज तामसिक भोजन का सेवन न करें, अन्यथा आपको अपनी पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा.
- बाल, नाखून, दाढ़ी और मूंछ काटने से बचें. यदि आप इस नियम का पालन आज नहीं करते हैं तो कोई अशुभ घटना आपके साथ घट सकती है.
- आज किसी से झगड़ा न करें और न ही गलत शब्दों का इस्तेमाल करें. इससे हनुमान जी आपसे नाराज हो सकते हैं.
- काले, नीले या गहरे रंग के कपड़े पहनकर हनुमान जी की पूजा न करें, अन्यथा आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा हावी रहेगी.
- आज के दिन लोहे से बनी चीजें और वाहन खरीदना अशुभ होता है, इसलिए इन वस्तुओं की खरीदारी से बचें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
11 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
12 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
14 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
15 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines