ज्येष्ठ महीना साल का तीसरा महीना होता है। इसकी शुरुआत मंगलवार 13 मई से हो रही है। ज्येष्ठ या जेठ अर्थ है श्रेष्ठ या बड़ा। इस महीने की मंगलवार का अत्यधिक महत्व है, जिसे ‘बड़ा मंगल’ कहा जाता है। मान्यता है कि जेठ के महीने में मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी। इसी महीने में मंगलवार को हनुमान जी एक वृद्ध बंदर के रूप में भीम से मिले थे। इसलिए इस दिन को ‘बुढ़वा मंगल’ भी कहते हैं।
ज्येष्ठ माह की मंगलवार यानी ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ को हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन मंत्र का जाप करने से हनुमान जी विशेष प्रसन्न होते हैं। यहां 9 शक्तिशाली हनुमान मंत्र दिए गए हैं, जो शक्ति, साहस, स्वास्थ्य और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा के लिए बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। हर मंत्र के साथ उसका अर्थ और उपयोग भी सरल भाषा में बताया गया है, ताकि आप इन्हें अपने जीवन में आसानी से अपना सकें।
ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य
1. ॐ श्री हनुमते नमः
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- मैं श्री हनुमान को प्रणाम करता हूं। यह हनुमान जी का मूल मंत्र है। इसे किसी भी समय और कहीं भी जपा जा सकता है। यह शक्ति, साहस और सुरक्षा प्रदान करता है।
2. ॐ हं हनुमते श्रीराम दूताय नमः
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- भगवान श्रीराम के महान दूत हनुमान को मेरा प्रणाम। यह मंत्र किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए जपा जाता है। यात्रा, परीक्षा, नौकरी या किसी भी जीवन संघर्ष में विजय प्राप्त करने के लिए यह बहुत उपयोगी है।
3. ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- शक्तिशाली आंजनेय यानी माता अंजनी के पुत्र भगवान को मेरा नमस्कार है। यह मंत्र आत्मविश्वास, शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए जपा जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और भय को कम करने में भी सहायक है।
4. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- रुद्र के अवतार हनुमान को मेरा नमस्कार, जो नकारात्मकता को नष्ट करते हैं। यह हनुमान जी का रुद्र मंत्र है। शत्रु, भय, अनिद्रा और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का जाप उत्तम माना गया है।
5. ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- भगवान हनुमान को मेरा नमस्कार है। यह मंत्र जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए जपा जाता है। यह पारिवारिक कलह को दूर करने और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है।
6. मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्।
वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- जिनका मन वायु के समान तीव्र है, जिनकी गति पवन के समान है, जो इन्द्रियों को जीतने वाले और बुद्धिमानों में श्रेष्ठ हैं, जो वायु के पुत्र और वानर सेना के प्रमुख हैं, उन श्रीराम के दूत की मैं शरण लेता हूं। यह मंत्र हनुमान जी के गुणों का वर्णन करता है और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए जपा जाता है। यह बुद्धि, शक्ति और भक्ति प्रदान करता है।
7. ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः॥
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- हे हनुमान जी! आप श्रीराम के दूत हैं, कृपया मुझे शक्ति, बुद्धि और सुरक्षा प्रदान करें। यह हनुमान बीज मंत्र है। इस मंत्र का जाप नकारात्मकता से बचने और आत्मबल बढ़ाने के लिए शुभ होता है।
8. ॐ आंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमान् प्रचोदयात्॥
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- हम अंजनीपुत्र और वायुपुत्र हनुमान को जानते हैं, वे हमारी बुद्धि को प्रेरणा दें। यह हनुमान गायत्री मंत्र है, जिसका बुद्धि, ज्ञान और एकाग्रता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों और साधकों के लिए उपयोगी है।
9. ॐ नमो भगवते पंचवदनाय आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा॥
इस हनुमान मंत्र का अर्थ है- हे पंचमुखी हनुमान जी! आप महान शक्तिशाली हैं, कृपया हमारी रक्षा करें। यह पंचमुखी हनुमान मंत्र है, जो भूत-प्रेत बाधा, तंत्र दोष या बहुत गंभीर संकटों में विशेष लाभकारी है।
ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
16 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
18 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
19 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
20 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
23 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines