Inauspicious Signs Remedies: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ और अशुभ का खास महत्व है. माना जाता है कि किसी शुभ कार्य पर जाने से पहले यदि कोई अशुभ शकुन हो जाता है तो वो अच्छा नहीं होता है. इससे उस कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम हो जाती है. हालांकि, उसी समय कुछ उपायों को करके अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचा भी जा सकता है.
आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको लाभ जरूर होगा.
अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय
- नाम जाप करें-
अशुभ संकेत मिलने पर उसी जगह कुछ समय रुकें और भगवान के नाम का 11 बार जाप करें. इस समय आप किसी भी भगवान के नाम का जाप कर सकते हैं, जिनमें आपकी अटूट आस्था है. ऐसा करने से उस अशुभ शकुन की नकारात्मक ऊर्जा आपके ऊपर हावी नहीं होगी और आपका काम बन सकता है.
- पानी पिएं-
यदि आपको कोई अशुभ शकुन मिला है तो तुरंत उस जगह पर कुछ समय के लिए रुकें और 3 बार थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं. माना जाता है कि ऐसा करने से अशुभ शकुन की नकारात्मक ऊर्जा वहीं पर खत्म हो जाती है और व्यक्ति के ऊपर हावी नहीं होती है.
ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
- तुलसी के 2 पत्ते खाएं-
यदि आपको बार-बार अशुभ शकुन मिल रहे हैं तो किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले या कोई जरूरी कार्य करने से पहले तुलसी के दो पत्ते खाएं. शास्त्रों में तुलसी के पत्ते को काफी शुभ माना गया है, जिसका भोग भगवान विष्णु को भी चढ़ता है. ऐसी स्थिति में यदि आप तुलसी का पत्ता खाते हैं तो उस अशुभ शकुन की नकारात्मक ऊर्जा वहीं पर नष्ट हो जाएगी और आप बचे रहेंगे.
ये भी पढ़ें- भोलेबाबा की कृपा से पूरी होगी हर इच्छा, रोजाना करें Shankaracharya Krit Shivashtakam का पाठ, देखें Lyrics
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
11 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
13 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines