Inauspicious Signs Remedies: अशुभ शकुन देखने पर क्या करना चाहिए? जानें शास्त्रीय उपाय

Bad omen Remedies: शुभ-अशुभ के बारे में तो हर कोई बात करता है, लेकिन क्या कभी आपको किसी ने अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में बताया है? यदि नहीं, तो इस बारे में आप यहां पर जानेंगे. चलिए जानते हैं अशुभ शकुन के प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में.

Inauspicious Signs Remedies

Credit- AI Gemini

Inauspicious Signs Remedies: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ और अशुभ का खास महत्व है. माना जाता है कि किसी शुभ कार्य पर जाने से पहले यदि कोई अशुभ शकुन हो जाता है तो वो अच्छा नहीं होता है. इससे उस कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम हो जाती है. हालांकि, उसी समय कुछ उपायों को करके अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचा भी जा सकता है.

विज्ञापन

आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको लाभ जरूर होगा.

विज्ञापन

अशुभ शकुन के नकारात्मक प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय

  • नाम जाप करें-

अशुभ संकेत मिलने पर उसी जगह कुछ समय रुकें और भगवान के नाम का 11 बार जाप करें. इस समय आप किसी भी भगवान के नाम का जाप कर सकते हैं, जिनमें आपकी अटूट आस्था है. ऐसा करने से उस अशुभ शकुन की नकारात्मक ऊर्जा आपके ऊपर हावी नहीं होगी और आपका काम बन सकता है.

  • पानी पिएं-

यदि आपको कोई अशुभ शकुन मिला है तो तुरंत उस जगह पर कुछ समय के लिए रुकें और 3 बार थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं. माना जाता है कि ऐसा करने से अशुभ शकुन की नकारात्मक ऊर्जा वहीं पर खत्म हो जाती है और व्यक्ति के ऊपर हावी नहीं होती है.

विज्ञापन
  • तुलसी के 2 पत्ते खाएं-

यदि आपको बार-बार अशुभ शकुन मिल रहे हैं तो किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले या कोई जरूरी कार्य करने से पहले तुलसी के दो पत्ते खाएं. शास्त्रों में तुलसी के पत्ते को काफी शुभ माना गया है, जिसका भोग भगवान विष्णु को भी चढ़ता है. ऐसी स्थिति में यदि आप तुलसी का पत्ता खाते हैं तो उस अशुभ शकुन की नकारात्मक ऊर्जा वहीं पर नष्ट हो जाएगी और आप बचे रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ