Baba Vanga Predictions: 2026 में मालामाल होंगी ये 5 राशियां, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी

Baba Vanga Predictions 2026: बुल्‍गारिया भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक भविष्यवाणी के मुताबिक, नया साल 2026 कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा. इन राशियों को खूब धनलाभ मिलेगा चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

Baba Vanga Predictions

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा ने कई सारी भविष्‍यवाणियां की हैं. नए साल के शुरू होने से पहले ही अगले साल को लेकर कई भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं. बता दें कि, बाबा वेंगा बुल्‍गारिया भविष्‍यवक्‍ता है जिनकी की हुई कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. 2026 को लेकर उन्होंने कई भविष्यवाणी की हैं इनमें से एक भविष्यवाणी कई लोगों के लिए राहत भरी है. बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी के मुताबिक, 2026 में 5 राशि वाले लोगों को खूब धनलाभ होगा. यह लोग मालामाल हो जाएंगे चलिए 2026 की इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं.

साल 2026 की 5 भाग्यशाली राशियां

विज्ञापन

वृषभ राशि

2026 मेें वृषभ राशि वालों को अपार धनलाभ मिलेगा. इन राशि के जातकों को धन-संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं. नए साल में वृषभ राशि वालों की कमाई में बढ़ोत्तरी होगी. कमाई बढ़ने से आपके निवेश और बैंक बैलेंस में उछाल आएगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि वालों पर 2026 में शनि की ढैय्या उतार पर रहेगी. इससे आपको समस्याओं से राहत मिलेगी. आपकी आर्थिक तरक्की होगी. जो लोग शासन में सक्रिय है उनको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए नया साल अच्छा रहेगा. करियर में नए मौके मिलेंगे और कारोबार में तगड़ा लाभ होगा. अगर आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी. आपकी कमाई बढ़ेगी और बचत भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक जो लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार खत्म होगा. आपको अपार धन लाभ मिलेगा. कारोबार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को 2026 में शनिदेव की कृपा से नया मुकाम हासिल करने में मदद मिलेगी. जो लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं उन्हें मेहनत का फल मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ