Baba Vanga Prediction 2025: साल 2025 में नवंबर और दिसंबर का महीना कई राशियों के लिए शानदार रहने वाला है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, इन राशियों को व्यापार में तगड़ा लाभ मिलेगा और करियर में तरक्की करेंगे. लव लाइफ के मामले में भी इन राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. बता दें कि, बाबा वेंगा एक प्रसिद्ध बल्गेरियाई भविष्यवक्ता हैं, बाबा वेंगा की कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. चलिए अब नवंबर-दिसंबर की इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए साल 2025 के आखिरी दो महीने शुभ साबित होंगे. आपको सूर्य देव की कृपा से लाभ मिलेगा. आपके पास कई नए मौके आएंगे. कामकाज में प्रगति होगी और आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और घर-परिवार में सुख-शांति आएगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जीवन खुशियों से भर जाएगा.
मिथुन राशि
साल 2025 के आखिरी दो महीने मिथुन राशि के लिए अच्छे रहेंगे. आपके भाग्य का सितारा चमकेगा. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार करने वालोंं को तगड़ा आर्थिक लाभ होगा. सेहत के मामले में आपके लिए समय अच्छा रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी.
ये भी पढ़ें – Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा, किस्मत के होते हैं धनी
कन्या राशि
शनिदेव की कृपा से कन्या राशि वालों को लाभ होगा. भविष्यवाणी के मुताबिक, कन्या वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और आपकी परेशानियां खत्म होंगी. आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा. आपको संपत्ति और वाहन मिलने के योग बन रहे हैं. आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि
बाबा वेंगा के मुताबिक, साल के अंतिम दो महीने कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार में लाभ मिलेगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मथुरता आएगी. इन राशियों के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना खास रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
3 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
6 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines