हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हो सकती है बेवजह बदनामी, धन हानि, एक्सीडेंट... सप्ताह के 3 दिन नए कपड़े पहनने के लिए होते हैं अशुभ

New Clothes Wearing Rules: हिन्दू परंपरा में सप्ताह के 3 दिनों को नया कपड़ा पहनने के लिए अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं, इसका कारण क्या है और नया कपड़ा पहनने का कौन-सा दिन शुभ होता है?

विज्ञापन

New Clothes Wearing Rules: अक्सर नया कपड़ा खरीदने या बनवाने के बाद बहुत लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि नया कपड़ा किस दिन पहनें? घर के बड़े-बुजुर्ग भी टोक देते हैं कि आज फलां दिन है, नया कपड़ा मत पहनो। आइए जानते हैं, हमें किस दिन नया कपड़ा नहीं पहनना चाहिए और क्यों?

इन 3 दिनों को न पहनें नए कपड़े

हिन्दू धर्म में सप्ताह के 3 दिनों को नया वस्त्र धारण करने के लिए शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि रविवार, मंगलवार और शनिवार के दिन नया कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। कहते हैं, रविवार को कोई भी नया वस्त्र पहनने से सूर्य ग्रह के दोष की आशंका बढ़ जाती है और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करती हैं। वहीं मंगलवार को नया कपड़ा पहनने से स्वाभाव में गुस्सा आने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है, बेवजह बदनामी होती है और कपड़े जल्दी फट जाते हैं।

शनिवार को भूल से भी न पहनें नया वस्त्र

जहां तक शनिवार की बात है, तो इस दिन भूल से भी नया वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नया कपड़ा पहनने से शनिदेव नाराज होते हैं, ग्रह दोष की आशंका बढ़ जाती है, जबरदस्त धन हानि होती है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यह भी माना जाता है कि शनिवार को नए कपड़े की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

नए कपड़े पहनने के शुभ दिन

रविवार, मंगलवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों को नए कपड़े धारण कर सकते हैं। फिर भी बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को नया परिधान पहनना सबसे शुभ माना गया है। कुछ लोगों का मानना है कि सोमवार का दिन भी नया वस्त्र धारण करने के लिए बहुत शुभ नहीं होता है।

करें ये उपाय

यदि किसी कारणवश मंगलवार, शनिवार और रविवार को नया कपड़ा पहनना पड़ जाए, तो पानी में एक चुटकी से भी कम नमक मिलाकर नए कपड़े पर उस पानी की छींट मार देने से ग्रह दोष कम हो जाता है। आप यह भी कर सकते हैं कि नए कपड़े को किसी और को पहनाकर फिर आप धारण करें। एक उपाय यह भी है कि कपड़े को अन्य किसी दिन कुछ क्षण के लिए पहनकर रख दें और फिर रविवार, मंगलवार या शनिवार को पहनें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर में बरकत के 5 उपाय, संध्या दीपक के तेल में डालें ये चीज, कभी नहीं होगी घर में धन की कमी

ये भी पढ़ें: घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें, वरना पूजा रहेगी अधूरी, नहीं मिलेगा फल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola