August 2026 Ekadashi Vrat Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होती है. हर महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एकादशी व्रत होते हैं. एक महीने में दो यानी सालभर में 24 एकादशी व्रत होते हैं. अब अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है. अगस्त महीने में हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन माह रहेगा. अगस्त महीने में सावन की दो एकादशी आएंगी. अगस्त महीने में एकादशी व्रत कब-कब है आइये इसके बारे में जानते हैं.
अगस्त महीने के एकादशी व्रत (August 2026 Ekadashi Vrat)
अगस्त महीने में सावन माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी के व्रत रखे जाएंगे. यह दोनों व्रत कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी के नाम से जाने जाते हैं. कामिका एकादशी का व्रत पापों से मुक्ति और विष्णु भगवान की कृपा दृष्टि के लिए किया जाता है. जबकि, पुत्रदा एकादशी व्रत से संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है. संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए यह व्रत करना लाभकारी होता है.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: नाखूनों पर निशान से मिलते हैं कई संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए जीवन के रहस्य
कब है कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2026)
सावन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 8 अगस्त 2026 की दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 9 अगस्त 2026, दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा. व्रत का पारण अगले दिन 10 अगस्त को होगा.
कब है पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2026)
सावन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाता है. इस तिथि का आरंभ 23 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को 2 बजे होगा. इसका समापन 24 अगस्त 2026 की सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा.
विष्णु भगवान की पूजा का महत्व
एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. विष्णु जी की कृपा पाने और जीवन में सुख-शांति के लिए एकादशी का व्रत करना चाहिए. एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: हमेशा नेगेटिव सोचते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, अक्सर कर लेते हैं अपना ही नुकसान, जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines