---विज्ञापन---

Religion angle-right

नई नौकरी और प्रमोशन दिलाते हैं ये 5 उपाय, गुरुवार के दिन ही अपनाएं!

Thursday Remedies : गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान श्रीहरिविष्णु को समर्पित होता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या फिर प्रमोशन पाना चाहते हैं तो ये दिन आपके लिए सबसे अहम होता है। इसके साथ ही बिजनेस ग्रोथ की चाह रखने वालों के लिए भी यह दिन काफी फायदेमंद रहता है। इस दिन अगर आप कुछ आसान से उपाय करते हैं तो बिजनेस ग्रोथ, नई नौकरी या प्रमोशन आदि सब कुछ आपको मिलने लगता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करें।

---विज्ञापन---

Thursday Remedies : जिंदगी में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में बढ़ोतरी की चाह हर इंसान को होती है। कई बार मेहनत करने के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में जब कर्म के साथ-साथ धर्म का सहारा लिया जाए, तो रास्ते अपने आप से खुलने लगते हैं। हिन्दू धर्म में सप्ताह के हर दिन को किसी न किसी देवता से जोड़ा गया है और उन दिनों के कुछ खास उपाय बताए गए हैं।

गुरुवार का दिन ज्ञान, भाग्य, धर्म और समृद्धि के प्रतीक माने जाने वाले बृहस्पति देव (गुरु ग्रह) और भगवान श्रीहरिविष्णु को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन सच्चे मन से पूजा, व्रत और कुछ आसान उपाय किए जाएं तो रुके हुए कामों में तेजी, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में फायदा देखने को मिलने लगता है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

---विज्ञापन---

बृहस्पति देव की पूजा और मंत्र जाप

गुरुवार के दिन सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें। भगवान विष्णु या बृहस्पति देव की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।
उनको पीले फूल, चने की दाल, गुड़, हल्दी अर्पित करें और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के नियमित जाप से नौकरी, शिक्षा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। बृहत पाराशर होरा शास्त्र और लघु पाराशरी में इस मंत्र के लाभ का उल्लेख है।

केले के पेड़ की पूजा

स्कंद पुराण और विष्णु पुराण के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इस कारण गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। केले के पेड़ पर हल्दी मिला जल चढ़ाएं, पीले फूल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। अगर संभव हो तो पेड़ के पास बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

---विज्ञापन---

पीली चीजों का करें दान

बृहत जातक, फालदीपिका जैसे ज्योतिषीय ग्रंथों में बृहस्पति ग्रह को शुभ फल पाने के लिए पीली वस्तुओं का दान शुभ माना गया है। इस कारण बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए चने की दाल, पीला वस्त्र, गुड़, केला, हल्दी जैसे पीली चीजों का दान करें। इससे भाग्य का साथ आपको मिलता है और इंटरव्यू, प्रमोशन या नए ऑफर मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

श्री विष्णु सहस्त्रनाम या श्री सूक्त का पाठ

अगर आपको बार-बार इंटरव्यू में रिजेक्ट होना पड़ रहा है या नौकरी में प्रमोशन अटक रहा है, तो गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। विष्णु पुराण और पद्म पुराण के अनुसार इनका पाठ करने से सौभाग्य बढ़ता है।

---विज्ञापन---

पीपल के पेड़ में जल देना

पद्म पुराण और गरुड़ पुराण में पीपल को देव वृक्ष बताया गया है। पीपल में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिव तीनों का वास माना जाता है। गुरुवार की सुबह पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और हल्दी या गुड़ डालें। अगर आप ऑफिस या नौकरी में बहुत परेशान रहते हैं तो ये उपाय आपके आत्मबल को बढ़ाता है। इससे मन शांत होता है और बॉस या सीनियर्स से बने बिगड़े रिश्ते सुधरते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गुरुवार को जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, जानिए किस फील्ड में बनाते हैं करियर?

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2025 08:52 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola