गुरुवार को जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, जानिए किस फील्ड में बनाते हैं करियर?

Thursday Born People: गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन जन्म लेने वालों के अंदर बृहस्पति ग्रह की कुछ क्वालिटीज भी रहती हैं। आइए जानते हैं कि बृहस्पतिवार को जन्म लेने वालों में क्या क्वालिटीज होती हैं।

thursday born people
विज्ञापन

Thursday Born People: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इस कारण उस दिन जन्म लेने वालों की पर्सनैलिटी पर उस ग्रह का असर साफ दिखाई देता है। शास्त्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार को जन्म लेने वाले लोग देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव में आते हैं। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, न्याय, संस्कार और विस्तार का प्रतीक माना जाता है।

इसी कारण इस दिन जन्मे लोग आमतौर पर समझदार, आध्यात्मिक और शांत स्वभाव के होते हैं। इनमें सीखने और सिखाने की जबरदस्त क्षमता होती है और ये दूसरों के लिए एक गाइड की भूमिका निभाते हैं।

Advertisment

कैसा होता है स्वभाव?

बृहस्पतिवार को जन्मे लोग स्वभाव से बहुत ही ईमानदार और सादा होते हैं। ये लोग अपने वादों और बातों पर टिके रहने में विश्वास रखते हैं। धार्मिकता और संस्कार इनके जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। ये बड़े-बुजुर्गों का आदर करना जरूरी समझते हैं।

किसी भी विषय पर बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया नहीं देते और जीवन में ठहराव के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं। ये किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी नहीं करते हैं। इनकी सोच गहरी होती है और बात करने का तरीका सलीकेदार और आत्मीय होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लोग दूसरों की गलतियों को लेकर जल्दी राय बना लेते हैं, जिससे इन्हें थोड़ा जजमेंटल भी समझा जाता है।

कैसी होती है पर्सनैलिटी?

इनकी पर्सनैलिटी की बात करें तो इनमें एक विशेष प्रकार का अट्रैक्शन होता है, जो इन्हें भीड़ में अलग बनाता है। इनका बर्ताव गंभीर, समझदार और सभ्य होता है, जिससे लोग इन पर भरोसा करते हैं। रिश्तों के मामले में ये बहुत वफादार होते हैं और सामने वाले से भी वही ईमानदारी और गंभीरता की उम्मीद रखते हैं।

विज्ञापन

ये स्वभाव से ही लीडर होते हैं, यानी जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटते हैं और लोग इनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है। ये हर चीज को एक व्यापक नजरिये से देखते हैं। इन्हें दिखावा और बनावटीपन बिल्कुल पसंद नहीं होता हैं। अपने आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा को लेकर ये बेहद सजग रहते हैं।

इस फील्ड में बनाते हैं करियर

बृहस्पति ग्रह शिक्षा, सलाह और धर्म से जुड़ा होता है। इस कारण गुरुवार को जन्मे लोगों को वही क्षेत्र ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं जहां वे लोगों को गाइड कर सकें या उन्हें सिखा सकें। ये लोग शिक्षक, प्रोफेसर, काउंसलर, एडवाइजर, धार्मिक गुरु या समाजसेवी जैसे करियर में सफलता प्राप्त करते हैं। इनके लिए कानून, प्रशासन, मैनेजमेंट और पॉलिटिक्स जैसे क्षेत्र भी अनुकूल रहते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में होते हैं, वहां अपनी नैतिकता, समझदारी और ज्ञान से एक अलग पहचान बना लेते हैं। समाज में इनकी प्रतिष्ठा बनती है और लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

होते हैं धार्मिक

बृहस्पतिवार को जन्मे लोगों के लिए पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है। इनका लगाव धार्मिकता और पूजा-पाठ से होता है। अगर इनकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो, तो ये जीवन में बहुत सम्मान, सफलता और ज्ञान प्राप्त करते हैं। वहीं, अगर गुरु कमजोर हो जाए तो ये लोग अति-आत्मविश्वास, घमंड या जिद के शिकार हो जाते हैं, जिससे इनका सामाजिक संतुलन बिगड़ सकता है। इनको अपनी आस्था और सीखने की क्षमता को बनाए रखना चाहिए और अपने जीवन में गुरु या मार्गदर्शक की भूमिका को हमेशा महत्व देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ