Kamada Ekadashi 2025: 8 अप्रैल को राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं!

कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। माना जाता है कि अगर इस दिन आप राशि के अनुसार कुछ आसान से उपायों को करते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।

kamda ekadashi 2025

Kamda Ekadashi 2025: एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन और उनके मंत्रो का जाप जीवन की हर कठिनाई से छुटकारा दिलाता है। हर महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष मिलाकर कुल दो एकादशी पड़ती है। इस प्रकार पूरे साल में कुल 24 एकादशी होती हैं।

विज्ञापन

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। इसके साथ ही माना जाता है कि अगर इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर लिया जाए तो भी व्यक्ति की मनोकमानाएं पूरी होती है।

विज्ञापन

कब है कामदा एकादशी?

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी मतलब कामदा एकादशी की शुरुआत 7 अप्रैल की रात 8 बजे से हो रही है और यह तिथि 8 अप्रैल दिन मंगलवार की रात 9 बजकर 12 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार कामदा एकादशी का व्रत 8 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को रखा जाएगा और व्रत का पारण 9 अप्रैल को होगा। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार कौन से उपाय कर सकते हैं।

विज्ञापन

राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि- भगवान श्रीहरिविष्णु को चंदन अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि- भगवान विष्णु को सफेद मिठाई और तुलसी अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ श्री विष्णवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि- प्रभु को पीले फूल चढ़ाएं और केले का भोग लगाएं। इसके साथ ही 108 बार ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि- भगवान विष्णु को दूध और चावल का भोग लगाएं। ‘ॐ नारायणाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि- ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें।

कन्या राशि- ‘ॐ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें और हरी मूंग दाल का दान करें।

विज्ञापन

तुला राशि- भगवान विष्णु को गुलाब का फूल चढ़ाएं और ‘ॐ पद्मनाभाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि- ‘ॐ हृषीकेशाय नमः’ मंत्र की एक माला का जाप करें। लाल कपड़े में गुड़ बांधकर मंदिर में रख आएं।

विज्ञापन

धनु राशि- पीले रंग के कपड़े पहनें और भगवान विष्णु को केले का भोग अर्पित करें। इसके साथ ही एक माला ‘ॐ त्रिविक्रमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि- भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करें और ‘ॐ दामोदराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि- शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और ‘ॐ अच्युताय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि- भगवान विष्णु को केसर भात का भोग लगाएं और ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ