हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Unlucky Trees: चौंका देने वाला है इन 3 पेड़ों का वास्तु-एस्ट्रो फैक्ट्स, घर पर इनका छाया आना है अशुभ

Unlucky Trees: घर के आसपास कौन से पेड़ हैं, यह वास्तु और घर की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण है. कुछ पवित्र पेड़ भी गलत जगह पर लगाने से अशुभ हो सकते हैं. सही दिशा और उपाय अपनाकर आप नेगेटिव असर को कम कर सकते हैं और घर में सुख-शांति बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं, ये पेड़ कौन-कौन से हैं?

विज्ञापन

Unlucky Trees: प्राचीन हिन्दू ग्रंथों और वास्तु शास्त्र की पुस्तकों में पेड़ों को खास महत्व दिया गया है. कुछ पेड़-पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं और खुशहाली बढ़ाते हैं. लेकिन कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जिनकी छाया घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है. वास्तु और ज्योतिष ग्रंथों में साफ लिखा है कि इनकी छाया से परिवार पर मानसिक तनाव, पैसों की हानि और अन्य परेशानियां आ सकती हैं. वाकई इन पेड़ों का वास्तु-एस्ट्रो फैक्ट्स चौंका देने वाला है. आइए जानते हैं, ये पेड़ कौन-कौन से हैं?

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है. इसे देवताओं और पूर्वजों का निवास स्थान भी कहा गया है. लेकिन वास्तु के अनुसार, यदि पीपल की छाया घर पर पड़ती है तो यह घर की भौतिक खुशहाली और पारिवारिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है. इसलिए, इसे मंदिरों, चौक या खुले स्थानों में लगाना शुभ माना जाता है.

इसलिए भूल से भी घर के पास पीपल न लगाएं और यदि पहले से लगा हुआ है, तो उसकी शाखाओं को इस तरह काटें कि छाया सीधे घर पर न पड़े.

विज्ञापन

इमली का पेड़

इमली का पेड़ अपने भारी और गहरे साये के लिए जाना जाता है. बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद इस पेड़ के नीचे नहीं बैठना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इमली की छाया आलस्य, मानसिक तनाव और बीमारी को बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: रट लीजिए नीम करोली बाबा की ये 5 बातें, ओवरथिंकिंग से व्याकुल मन को मिलेगी शांति

विज्ञापन

यदि घर के पास इमली का पेड़ है, तो घर के आस-पास गंगाजल छिड़कें. सूरज डूबने के समय घर के गेट पर दीपक जलाएं. अपने आंगन में तुलसी का पौधा लगाएँ, जिससे नेगेटिव असर कम होता है.

बेल का पेड़

बेल का पेड़ धार्मिक दृष्टि से बहुत पवित्र है. भगवान शिव को यह पेड़ विशेष रूप से प्रिय है. लेकिन वास्तु के अनुसार, कांटेदार पेड़ घर के बहुत पास लगाना अशुभ होता है. बेल की छाया में घर के शांत माहौल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. यही कारण है कि बेल का पेड़ मंदिर या खुली जगहों में लगाया जाता है. घर के पास होने पर उसकी शाखाओं की सही दिशा में छाया सीमित करें.

विज्ञापन

अन्य अशुभ पेड़ और उपाय

इसके अलावा मदार, खजूर, मेहंदी, बेर और अन्य कांटेदार पेड़ भी घर के लिए हानिकारक माने जाते हैं. यदि ये पेड़ घर के पास हैं, तो घर के आसपास हफ्ते में एक बार गंगाजल छिड़कें. सूर्यास्त के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं. तुलसी, नीम या अशोक के छोटे पौधे लगाएँ. ये नेगेटिव एनर्जी को कम करते हैं. पेड़ की शाखाओं को इस तरह काटें कि उनकी छाया घर पर न पड़े.

ये भी पढ़ें: Bathing Astro Tips: सावधान! क्या आप रोज नहीं नहाते हैं? ये ग्रह हो सकते हैं कमजोर; जानें अशुभ प्रभाव

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola