Astro Tips: अक्सर घर-परिवार में लोगों के बीच तनाव देखने को मिलता है. इसके कारण रिश्ते प्रभावित होते हैं. आपसी संबंध खराब होने के कारण रिश्तों में खटास आ जाती है. इसकी वजह से लोगों की आपस में नहीं बनती है. परिवार में लोगों के बीच तनाव रहता है, तो इसे ज्योतिषीय उपायों के जरिए दूर कर सकते हैं. रिश्तों का संबंध ग्रहों से होता है. आप ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों से जुड़े उपाय कर रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं. आइये जानते हैं किस संबंध के लिए किन उपायों को करना चाहिए.
पिता से अच्छे संबंध के लिए उपाय
नवग्रहों में से सूर्य ग्रह का संबंध पिता से माना जाता है. पिता के साथ रिश्ते खराब है तो सूर्य से जुड़े ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए. पिता के साथ रिश्ते में सुधार के लिए सूर्य को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026: कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा? जानिए महत्व और जलाभिषेक की तारीख
माता से अच्छे संबंध के लिए उपाय
माता का संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है. माता के साथ अगर तनाव रहता है ऐसे में चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय करें. चंद्रमा की स्थिति कुंडली में खराब होने से माता के साथ रिश्ते खराब होते हैं. रिश्ते में सुधार के लिए शिव जी की पूजा करें, सोमवार का व्रत करें. ॐ सोमाय नमः या ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें.
भाई-बहन से अच्छे संबंध के लिए
ज्योतिष में मंगल का संबंध भाई और बहन से माना जाता है. भाई और बहन के आपसी संबंध को बेहतर करने के लिए मंगल को मजबूत करना चाहिए. अगर भाई-बहन के रिश्तों में तनाव चल रहा है, तो मंगलवार को हनुमान जी की उपासना करें. लाल रंग के वस्त्र पहनें और भाई-बहन साथ में बैठकर खाना खाएं. मंगलवार का व्रत करना भी इनके लिए शुभ होता है.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ाती हैं ये आदतें, गरुड़ पुराण में बताया गया है रिश्ते टूटने का कारण
पति-पत्नी के संबंधों के लिए उपाय
शुक्र ग्रह का संबंध वैवाहिक जीवन से होता है. अगर पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव है, तो शुक्र ग्रह से जुड़े उपाय करने चाहिए. पति-पत्नी शुक्रवार का व्रत और पूजा करें. “ॐ शुं शुक्राय नमः” या “ॐ द्राम द्रौम सह शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
5 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
8 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
9 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
10 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
11 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines